{"_id":"5ca8f521bdec2214084ced40","slug":"71554576673-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भर में भारतीय जनता पार्टी का मनाया पार्टी स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भर में भारतीय जनता पार्टी का मनाया पार्टी स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भर में भारतीय जनता पार्टी का मनाया पार्टी स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी ने गांव सांघन के बूथ पर पार्टी का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि भजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार व वरिष्ठ मुख्य नेता के रूप में सुरेश गर्ग नौच उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश गर्ग नौच, पाडला मंडल अध्यक्ष सुरजीत सांघन, महामंत्री सेवा राम, सुरेश संधु, प्रेम गुहणा, नरेश सजूमा, राजू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो नंबर-18
सीवन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक यजुविंद्र राणा के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांट कर खुशी मनाई। इस आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र हंस ने कहा कि यह दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन हमारी पार्टी का गठन हुआ। इस अवसर पर विजेंद्र राणा, महावीर राणा, विजय गोस्वामी, रमेश पुनिया, पवन चुघ व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो नंबर-33
राजौंद। गांव बालू में भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डा. सुखदेव कुंडू वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा के रूप में हमारी विकास यात्रा 39 वर्ष पूर्ण होकर यह 40 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। 39 वर्ष की यात्रा पूरे हिंदुस्तान के लिए नई आशा की किरण, उम्मीद और जोश देने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जन्म उस समय हुआ था जब देश के भविष्य को कुछ निजी स्वार्थ वाले तत्व, ताकतें अपने निजी स्वार्थ की खातिर राजनीतिक पार्टियों और विचारों का दमन व कुचलने का प्रयास कर रही थी। आए दिन भाजपा को अपमानित करने का प्रयास होता था। लोकतंत्र की मर्यादाओं मूल्यों एवं आदर्शों को तोड़ा जाता था। कुंडू ने कहा कि भाजपा का जन्म सत्ता की भूख में से नहीं हुआ है। न ही भाजपा का जन्म सत्ता की दलाली के लिए हुआ। भाजपा का जन्म देश के कोटि-कोटि नागरिकों के भाग्य को बदलने के लिए एवं कल्याण के लिए हुआ है। इस दौरान राव सुरेंद्र सिंह, शकुंतला, जसवंत पठानिया, राजेंद्र एडवोकेट, सोहन, कृष्ण, धर्मबीर बालू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।