{"_id":"5ca65021bdec2214516f57f9","slug":"71554403361-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किया है आतंकवाद का समर्थन-नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किया है आतंकवाद का समर्थन-नायब सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किया है आतंकवाद का समर्थन : नायब सैनी
हनुमान वाटिका में मीडिया से बातचीत में बोले नायब सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हनुमान वाटिका में एक श्रमिक उत्थान सम्मेलन में पहुंचे श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा खत्म करने की घोषणा करके आतंकवादियों का समर्थन किया है। सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने से आर्मी का मनोबल टूटता है और देश का भी मनोबल गिरता है। ये लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और देश की जनता यह सब देख रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पूर्व काल में टाडा पोटा जैसे कानूनों को हटाया था और अब देशद्रोह जैसे कानून को हटाना की बात कर रहे हैं। परंतु देश की जनता आज नरेंद्र मोदी के साथ हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने 5 वर्षों में देश को एक मजबूती प्रदान की है। सैनी ने कहा कि भाजपा ने राजकुमार सैनी को टिकट देकर यहां से सांसद बनाया था, परंतु उन्होंने 5 वर्षों में केवल भाईचारे को खत्म करने का काम किया। राजकुमार सैनी और यशपाल मलिक ने हरियाणा के भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। नमो टीवी लांच करने के मामले में कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत देने पर कहा कि नमो टीवी एक बहुत अच्छा चैनल है और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने 5 वर्ष में देश का विकास किया है। देश के अंदर मजबूती के साथ काम किया है और जो योजनाएं लोगों के लिए बनाई गई है। उनके बारे में जानकारी देने के लिए इस नमो टीवी को लॉन्च किया गया है। यह बहुत अच्छा है और इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा। जब उनसे पूछा गया क्या यह बीजेपी का ही चैनल है तो इस पर बात बदलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के समझौते पर उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को भी नकार दिया है और आम आदमी पार्टी को भी है।