{"_id":"5c8a95a5bdec2213fa1fa2fc","slug":"71552586149-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चेयरपर्सन खेमे के पार्षदों ने कहा-फर्जी हैं बैठक बुलाने के लिए दिए गए आवेदन पर कुछेक पार्षदों के हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चेयरपर्सन खेमे के पार्षदों ने कहा-फर्जी हैं बैठक बुलाने के लिए दिए गए आवेदन पर कुछेक पार्षदों के हस्ताक्षर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरपर्सन खेमे के पार्षद बोले- फर्जी है बैठक बुलाने के लिए दिए गए आवेदन पर कुछ पार्षदों के हस्ताक्षर
डीसी बोलीं- साबित करें
कहा- लिखित में शिकायत दें, तभी दूसरे पक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक के आवेदन को किया जा सकता है रद्द
चेयरपर्सन सीमा कश्यप विरोधी खेमे द्वारा बुलाई गई बैठक को रद्द करवाने की मांग को लेकर पार्षदों के साथ डीसी से मिलीं
नगर परिषद के पार्षदों द्वारा 13 मुद्दों पर बुलाई गई
फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप खेेमे ने विरोधी खेमे द्वारा 7 मुद्दों पर बुलाई गई बैठक के आवेदन पर कुछेक पार्षदों के फर्जी हस्ताक्षर होने की शिकायत दी है। जिस पर डीसी ने कहा कि वे साबित करें कि हस्ताक्षर फर्जी हैं तो बैठक का आवेदन रद्द किया जा सकता है। अन्यथा एक्ट के नियमानुसार बैठक बुलाई जाएगी। यह रद्द नहीं होगी। इस तरह से नगर परिषद के दो खेमों में बंटे पार्षदों के विवाद के कारण काम काज प्रभावित हो रहा है।
पार्षद राकेश सरदाना सहित आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने पहले चेयरपर्सन सीमा कश्यप को 7 मुद्दों को लेकर 27 फरवरी को आवेदन दिया था। उन्होंने बैठक नहीं बुलाई। जिस पर 12 मार्च को वे डीसी से मिले और बताया कि यदि नियमानुसार कुल पार्षदों की संख्या का पांचवें हिस्से की संख्या के पार्षद बैठक की मांग कर लेते हैं और चेयरपर्सन बैठक नहीं बुलातीं तो प्रशासन को बैठक आयोजित करने का अधिकार है। साथ ही उस बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन नहीं कर सकतीं। डीसी ने 12 मार्च को निर्देश जारी कर दिया था कि शीघ्र ही एक्ट के अनुसार बैठक बुलाई जाएगी।
इसी के विरोध में वीरवार को चेयरपर्सन सीमा कश्यप 12 अन्य पार्षदों वार्ड नंबर 1 से पार्षद प्रतिनिधि दलबीर भान, वार्ड 16 से शमशेर फौजी, वार्ड 31 से सुरेंद्र पहलवान, वार्ड 18 से प्रवीन सिंगला, वार्ड 16 से सुरेश कश्यप, चेयरपर्सन सीमा कश्यप, वाइस चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा, पार्षद संजय भौरिया, गौरव ढूल उर्फ गोल्डी, प्रवीन उर्फ काला सांघ, नरेश नायक, वेद प्रकाश, वीरेंद्र उर्फ बिल्लू, मोहन शर्मा, सरदार हरजिंद्र के साथ डीसी से मिलने पहुंची। पार्षद मोहन शर्मा ने डीसी से कहा कि कुछ वार्डों के पार्षदों ने राजनीति से प्रेरित होकर फर्जी हस्ताक्षर करके डीसी कार्यालय में बैठक बुलाने का आवेदन किया है। इस पर डीसी ने कहा कि यदि किसी पार्षद के हस्ताक्षर फर्जी हैं तो साबित करें। इसके बाद ही बैठक को लेकर फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन
रद्द किए गए लाइट के टेंडरों को भी बहाल करने की मांग : इसके साथ ही सभी पार्षदों ने डीसी द्वारा रद्द किए गए स्ट्रीट लाइट के टेंडरों को भी दोबारा बहाल करने की मांग की। इस पर डीसी ने टेंडर को दोबारा लगाने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव रखने की बात कही।
इन मुद्दों पर बैठक बुलाने की मांग पर अड़े हैं पार्षद : राकेश सरदाना ने बताया कि उन्होंने एजेंडे में सिटी स्क्वायर मामले की जांच, सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, शहर में स्ट्रीट लाइट सिस्टम, टेंडर प्रक्रिया पर चर्चा, ठेकेदार, जो सही काम नहीं कर रहे, उनको लेकर चर्चा, शहर में विज्ञापन के लिए टेंडर, किरायेदारों द्वारा किराये का भुगतान न करने जैसे 7 मुद्दों को लेकर बैठक बुलाने पर अड़े हुए हैं।
शहर में प्रभावित हो रहे काम : दो खेमों में बंटी नगर परिषद के पार्षदों की लड़ाई के बीच शहर में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा काम पूरा न किए जाने, शहर में बदहाल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, खराब पड़े सीवरेज के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
4 पार्षदों ने लिखा स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव को पत्र : पार्षद राकेश सरदाना, निशा गर्ग, कुलदीप कुमार व संतोष भोला ने अब बैठक न बुलाए जाने पर चेयरपर्सन सीमा कश्यप के खिलाफ एक्ट की अवहेलना करने पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय निकाय विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।