{"_id":"5c1fd8cabdec225700508961","slug":"71545590986-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव में नए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव में नए नियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनाव में नए नियम
- संस्था की किसी भी प्रकार की देनदारी हो या फिर किसी केस में सजायाफ्ता व आरोपी हुआ सदस्य तो नहीं लड़ पाएगा चुनाव, देना होगा शपथपत्र, 13 जनवरी को होना है चुनाव
फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट हाई स्कूल शिक्षा समिति के चुनाव में इस बार संस्था द्वारा चुनाव लड़ने वाले सदस्यों के लिए नए नियम बनाए गए हैं। ताकि संस्था में साफ-सुथरे चरित्र व संस्था को आगे बढ़ाने वाले लोग चुने जाएं।
चुनाव अधिकारी जेपी जागलान व रणवीर श्योकंद ने अमर उजाला को बताया कि इस बार नामांकन फीस की राशि 1100 से बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा ऐसा कोई व्यक्ति संस्था का चुनाव नहीं लड़ पाएगा, जिसने संस्था की किसी भी प्रकार की देनदारी है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो नैतिक अदमता से जुड़े केसों में दोषी हो और ऐसा कोई केस विचाराधीन हो। वह भी संस्था के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकेगा। इसके अलावा जाट हाई स्कूल सोसाइटी के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद न हो। साथ ही किसी केस में जाट स्कूल के खिलाफ पैरोकार या पक्षकार न हो। सभी उम्मीदवारों से इस संबंध में शपथ पत्र लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था के कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव 13 जनवरी को होना है। कुल 9682 सदस्यों की वोट फाइनल कर दी गई है। दावे व आपत्तियों का निपटान करते हुए फाइनल मतदाता सूची डीआरओ के पास भेज दी गई है। आगामी 25 व 26 दिसंबर को नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।