फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   द्दि, भांगडा, हरियाणवी डांस, गुजराती गरबा में दर्शकों की बटोरी तालिया

द्दि, भांगडा, हरियाणवी डांस, गुजराती गरबा में दर्शकों की बटोरी तालिया

Sun, 23 Dec 2018 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
द्दि, भांगडा, हरियाणवी डांस, गुजराती गरबा में दर्शकों की बटोरी तालिया
बच्चों ने गिद्दा, भांगड़ा, हरियाणवी डांस, गुजराती गरबा की प्रस्तुति से लूटी वाहवाही
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया एसएस बाल सदन स्कूल का वार्षिकोत्सव
फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। एसएस बाल सदन स्कूल सीवन में शुक्रवार की देर शाम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने गिद्दा, भांगड़ा, हरियाणवी डांस, गुजराती गरबा से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। समारोह में जिला अटार्नी शशि कांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि व गेस्ट आफ ऑनर एसपी कैथल वसीम अकरम ने कहा कि बच्चों पर अभिभावकों व स्कूल प्रशासन को दबाव नहीं बनाना चाहिए बच्चे की इच्छा जान कर उसे विषय चुनने का अवसर दिया जाना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, बाल गणेशा, सोल्जर नाटिका, सेव गर्ल चाइल्ड, साइड इफेक्ट आफ मोबाइल ने समा बांध दिया। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने स्कूल का लेखा जोखा रखा। सचिव हरविन्द्र मन्हास ने भविष्य में स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। निदेशक संजय सरदाना ने सभी आए मुख्य अतिथियों अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर अच्छे मुकाम हासिल कर स्कूल व गांव का नाम ऊंचा करने वालों को सम्मानित किया गया। सुनैना सरदाना, पलक कक्कड़, आदित्य शर्मा, पुसन सिघल, चान्या सरदाना, रजत कामरा, अश्मीत चीमा, अन्तिमा सैनी, पर्वतारोही सीमा गोस्वामी, बाक्सिंग चैंपियन प्रीती मोगा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा, बच राम सरपंच मलिकपुर, सरपंच फिरोजपुर गजे सिंह, शाम सरदाना नंबरदार, कुलदीप चीमा, दलेर सिंह राणा खेड़ी, सुधीर मिड्डा, दर्शन मुंजाल, जगजीत सिंह चीमा, शीशन सैनी, सुरेन्द्र शर्मा, विजय सरदाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed