{"_id":"5c00391abdec2241ab338de5","slug":"71543518490-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे 65 की टूटी सड़क, टूटी ग्रिल बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे 65 की टूटी सड़क, टूटी ग्रिल बनी परेशानी का सबब
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवेेे 65 की टूटी सड़क व ग्रिल बनी परेशानी का सबब
- टेंडर होने के बावजूद भी कार्य न शुरू होने से नगरवासियों में रोष
फोटो नंबर-19
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की टूटी सड़क और विभाजक पर लगाई ऊंची-टूटी ग्रिलों का टेंडर होने के बावजूद भी कार्य न शुरू होने से नगरवासियों में रोष है। करीब 8 महीने पहले टेंडर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। एसडीएम जगदीप सिंह ने इस बारे लोक निर्माण विभाग हाइवे सर्कल जींद के अधीक्षक अभियंता तथा भिवानी के कार्यकारी अभियंता को सीआरपीसी की धारा 133 के तहत नोटिस जारी किया था। लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
मार्च माह में कुलदीप सिंह, शीशपाल, तेजपाल, गोपाल, रवि, राजेश व रवींद्र ने इस समस्या को लेकर एसडीएम जगदीप सिंह को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि कैथल रोड बाईपास से नरवाना रोड बाईपास तक सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। संबंधित विभाग द्वारा बनाया गया विभाजक और भी ज्यादा परेशानी का कारण बना हुआ है। विभाजक पर जो ग्रिलें लगाई गईं हैं वे इतनी ऊंची हैं कि आवागमन करने वाले वाहनों को दूसरी ओर सड़क अथवा मोड़ का पता ही नहीं चलता। कई जगहों से ग्रिल टूटी होने जिसके कारण हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बिजली व्यवस्था न होने व सड़क की खस्ता हाल के चलते रात के समय लोगों के साथ छोटे वाहनों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया था कि इस सड़क को दुरुस्त करवाया जाए। विभाजक पर लगाई ग्रिलों की ऊंचाई भी कम करने के साथ-साथ सड़क पर लाइट की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई थी।
एजेंसी को शोकाज नोटिस जारी : जेई
एनएच हाईवे सर्कल के कनिष्ठ अभियंता टीका राम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग हाइवे सर्कल जींद के अधीक्षक अभियंता के आदेश पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ शोकाज नोटिस जारी किया गया है। विभाग द्वारा जल्द कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।