{"_id":"5b980bdf867a55013061b388","slug":"71536691167-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल इंचार्ज पर लगाया जातिसूचक शब्द कह कर प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल इंचार्ज पर लगाया जातिसूचक शब्द कह कर प्रताड़ित करने का आरोप
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल हेड पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
- पुलिस ने दर्ज किया मामला
कैथल। गांव सांघन में नियुक्त अध्यापिका ने स्कूल इंचार्ज पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी स्कूल हेड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अध्यापिका गुरप्रीत कौर ने बताया कि स्कूल में राजनीति विज्ञान की अध्यापिका सुदेश देवी जब से डीडीओ बनी है, तभी से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती आ रही हैं। गत 21 अगस्त को जब वह अपनी कक्षा की समस्या को लेकर अंग्रेजी की प्राध्यापिका नीलम कौशिक के साथ डीडीओ सुदेश देवी के पास गई तो उन्होंने उस समस्या को बिना सुने ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक गालियां देते हुए ऑफिस से बहार जाने के लिए कहा। अभी भी वे सुदेश के अभद्र व्यवहार से परेशान रहती हैं। उपरोक्त समस्या के बारे में उन्होंने 28 अगस्त को अपने विभाग जिला शिक्षा अधिकारी कैथल को लिखित में पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिस कारण मजबूरन पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।