{"_id":"5b69e3ab4f1c1ba33e8b59a2","slug":"71533666219-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड की टक्कर से महिला व चार साल का बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड की टक्कर से महिला व चार साल का बच्चा घायल
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार शाम दो सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति, महिला व चार साल का बच्चा घायल हो गए। टक्कर के बाद एक सरकारी कर्मचारी ने तीनों घायलों को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मोटरसाइकिल सवार ढांड रोड स्थित सनसिटी कालोनी निवासी करण ने बताया कि वह एक निजी संस्थान में चालक है। वह शाम के समय पत्नी ज्योति व चार वर्षीय बेटे प्रयास को लेकर बाजार आया था। वह पुराना बस स्टैंड से छात्रावास रोड की ओर जा रहा है। वहां दो सांड़ों की लड़ाई में अचानक एक सांड़ ने दूसरे सांड़ को टक्कर मार दी। इस हड़बड़ाहट में एक सांड़ ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसका बेटा प्रयास व पत्नी ज्योति सड़क पर गिर गई। जिससे वे तीनों ही घायल हो गए। उसने कहा कि जिला प्रशासन कैटल फ्री के बहुत बड़े बड़े दावे करता है। लेकिन शहर में ऐसा कुछ नहीं है। शहर में हमारी तरह ही अन्य कई लोग सांड़ों की टक्कर से घायल हो रहे है। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। प्रशासन को चाहिए वे शहर के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंशाें का गोशाला में छोड़ेें।
सांड़ की टक्कर से महिला व चार साल का बच्चा घायल
फोटो नंबर-40