{"_id":"5b6895eb4f1c1b54208b74da","slug":"71533580779-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर ऑटो में सवार दो छात्राओं सहित 5 विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आकर ऑटो में सवार दो छात्राओं सहित 5 विद्यार्थी घायल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आकर ऑटो में सवार दो छात्राओं सहित पांच विद्यार्थी घायल
- सड़क हादसे के विरोध में बसों की मांग को लेकर राजकीय कालेज के विद्यार्थियों ने लगाया जाम, रहागीर परेशान
करीब एक घंटा लगा रहा जाग, हाइवे पर लग गई वाहनों की कतारें
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया जाम
फोटो नंबर-50,51,52,53
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार सुबह शहर से पांच किलोमीटर दूर कैथल-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित राजकीय कालेज के समीप एक ऑटो व हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो में सवार राजकीय कॉलेज की दो छात्राओं सहित 5 विद्यार्थियों को चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां भारी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद गुस्साए विद्यार्थियों ने हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर कॉलेज के सामने जाम लगा दिया और पहले की तरह से बस अड्डे से कॉलेज तक बस चलाए जाने की मांग की। बाद में एसएचओ के समझाने के बाद युवाओं ने जाम खोला।
सुबह कैथल-हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर एक रोडवेज की बस चालक व ऑटो चालक की टक्कर हो गई। जिसमें घायलों में बीएमसी द्वितीय वर्ष एकता, बीएमसी की ही छात्रा सुमन व दीपू पुत्र धर्मपाल भूना, शमशेर निवासी क्योड़क व मनोज कुमार को चोटें आईं। टक्कर के बाद घायल विद्यार्थी सड़क के किनारे बनी झाड़ियों में जा गिरे। बाद में लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में विद्यार्थी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से वापस लौटकर विद्यार्थियों ने हादसे के विरोध में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं राहगीरों का आवागमन बंद हो गया। जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ बलवान सिंह व रोडवेज से डीआई रामकुमार व ट्रैफिक मैनेजर कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
कालेज के आगे रुके सभी रोडवेज की बसें : विद्यार्थियों ने मांग करते हुए कहा कि सुबह 8-10 बजे तक व दोपहर 1-4 बजे तक कालेज के आगे बसों का ठहराव किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले एक रोडवेज कर्मचारी यहां खड़ा होता था। लेकिन उसके चले जाने के बाद यहां न कोई बस रुकती और नहीं कोई कर्मचारी आता।
विज्ञापन
कैथल डिपो की सभी बसों का होगा ठहराव : विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि कैथल डिपो की सभी बसें रुकेंगी। चाहे वो लंबे रूट कीं हो या फिर लोकल। उन्होंने बताया कि यहां एक रोडवेज का एक कर्मचारी भी लगा दिया जाएगा। जो बसों को रुकवाने में मदद करेगा। वहीं ट्रैफिक मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह 8-10 व दोपहर 1-4 बजे तक बसों का कालेज के आगे ठहराव किया जाएगा।
कालेज के वायस प्रिंसिपल डा. नमिता डाका ने बताया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार कोई समस्या नहीं होगी। अगर फिर भी विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत आती है। तो अधिकारियों को सूचित करवाकर समाधान करवा दिया जाएगा।
उधर, पानी की निकासी न होने पर भड़के लोग, कैथल-असंध मार्ग पर लगाया जाम
फोटो संख्या-55 व 56
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव जखौली में पानी निकासी की समस्या से खफा लोगों ने असंध कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर तितरम थाना प्रभारी राम कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग जिला उपायुक्त को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजौंद व तहसीलदार कैथल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक लगे जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे सवारियों को भी बहुत परेशानी उठानी पड़ी।
लोगों का आरोप था कि असंध कैथल मार्ग पर बने नालों की सफाई नहीं की गई जिससे पानी निकासी पूरी तरह बंद पड़ी है। गली में दो-दो फुट पानी भरा रहता है बरसात के दिनों में तो यह समस्या और बढ़ जाती है। बार-बार प्रशासन व पंचायत को कहने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा जिससे उनका जीवन नरक बन कर रह गया है। इस गली को ऊंचा उठा कर पानी निकासी के लिए कई बार गांव की पंचायत को गुहार लगाई गई। लेकिन पंचायत ने हमेशा उनके साथ अनदेखी की है, जिससे उनका घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। लोगों ने कहा कि बच्चों को स्कूल जाते समय इस गली से होकर गुजरना पड़ता है। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार कैथल छोटू राम, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन, थाना प्रभारी रामकुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने जाम खोल दिया।