फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गृह सचिव ने जांची क्राइम क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम की सफलता

गृह सचिव ने जांची क्राइम क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम की सफलता

Fri, 01 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गृह सचिव ने जांची क्राइम क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम की सफलता
गृह सचिव ने जांची क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम की सफलता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा प्रदेश के गृह सचिव एसएस प्रसाद व एडीजीपी केके मिश्रा ने महिला पुलिस थाने का दौरा कर क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम की सफलता जांची। जिसमें इंटरनेट स्पीड सहित कई समस्याएं सामने आईं। इस सॉफ्टवेयर का उद्देश्य तुरंत एफआईआर के ऑनलाइन होना है। इस दौरान गृह सचिव ने जिला एसपी आस्था मोदी, डीएसपी, सभी थाना के एसएचओ व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर चर्चा की। करीब तीन घंटे तक अधिकारियों के साथ थाना में बैठक कर चर्चा की।
गृह सचिव एसएस प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार का प्रोजेक्ट क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) है। इसका मकसद है कि जब भी कोई नई एफआईआर दर्ज हो वह ऑनलाइन दर्ज होनी चाहिए। इसकी सारी निगरानी ऑनलाइन हो। ये सिर्फ हरियाणा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है। प्रदेश के जो 318 थाने हैं व अन्य राज्यों में जो पुलिस थाने में वे एक दूसरे से जुड़े हुए है। ताकि अगर कहीं पर भी कोई बड़ा अपराध हो और किसी अपराधी का रिकाड़ॱर होगा तो वह दूसरे थानों में उपलब्ध होगा। ऐसे में सभी अपराधी के बारे में हम जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये हमारी प्राथमिकता है। हरियाणा में इसे आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में 12 हजार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए सर्विस रूल्स तैयार किए जा रहे हैं। यह तकरीबन फाइनल स्टेज पर है। जैसे एक मुख्य फैसला लिया गया था कि इंटरव्यू को खत्म करना है। हरियाणा सरकार ने क्लास थ्री व क्लास फोर की भर्ती में इंटरव्यू खत्म किया। इसके साथ-साथ पीछे कैबिनेट ने ये भी फैसला लिया था की दस नंबर दिए जाएंगे, एक तरह से कहा जाए कि सोशल हैंडीकैप जैसे कोई विधवा है या परिवार में किसी प्रकार की कोई नौकरी नहीं है, इन चीजों को उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए हुए उस परिवार को स्थिति के हिसाब से नंबर दिए जाएंगे, ताकि जिस युवक को पहले जरूरत है तो उसे ज्यादा नंबर देकर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला थानों के खुलने से महिला अपराधों में काफी कमी आई है। पहले महिलाएं थानों में आने से कतराती थी, अब बिना किसी संकोच के महिलाएं थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए आ रही हैं।
इंटरनेट स्पीड की समस्या- गृह सचिव एसएस प्रसाद ने कहा कि उनको सीसीटीएनएस में इंटरनेट स्पीड कम है। जिसके कारण ऑनलाइन एफआईआर में कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गृह सचिव केके प्रसाद ने भारत सरकार के प्रोजेक्ट क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम बारे में चेकिंग करनी थी, कि इसके प्रयोग में क्या-क्या दिक्कतें आ रही है। जिसके लिए सदर थाना, राजौंद व महिला थाना को नियुक्त किया गया था। जिसमें सेे महिला थाना में प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी जुटाई गई है।



महिला पुलिस थाने में पहुंच कर हासिल की पूरी प्रक्रिया की जानकारी
इंटरनेट की स्पीड के कारण आ रही है परेशानी
कहा-सीसीटीएनएस का उद्देश्य ऑनलाइन दर्ज हो एफआईआर
फोटो नंबर- 2 व 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed