फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शिवरात्रि नजदीक आते ही गूंजने लगे बम भोले के जयकारे

शिवरात्रि नजदीक आते ही गूंजने लगे बम भोले के जयकारे

Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि नजदीक आते ही गूंजने लगे बम भोले के जयकारे
शिवरात्रि के नजदीक आते ही गूंजने लगे बम भोले के जयकारे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भगवान भोले के पावन पर्व शिवरात्रि को पांच दिन शेष रह गए हैं। इस पर्व पर कांवड़ियों का आवागमन भी तेज हो गया है। जिले में सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही विशाल भंडारों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। जिसमें कांविड़यों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाईयां भी वितरित की जाती है।
शिवभक्त अलग-अलग टोलियों में भले ही चल रहे हों लेकिन सभी एक दूसरे का उत्साह बढ़ाने के लिए बोलबम का नारा लगाते हैं। थके-हारे कांवड़ियों में ऊर्जा का संचार बोलबम के नारों से हो रहा है। शिविर के माध्यम से कांवड़ियों को चाय, शर्बत, पानी के साथ ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पुण्य कार्य में समाजसेवी संस्थाएं दिल खोलकर सेवा कर रही हैं। शहर के ढांड रोड पर प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री सनातन धर्म महावीर दल द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है। इसमें शिवभक्तों के लिए भोजन पानी की तो व्यवस्था की ही गई है, साथ में मेडिकल सुविधाएं भी मौके पर ही भक्तों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मनोज सिंगला संस्था प्रधान ने बताया कि यह संस्था द्वारा लगाया गया 11वां विशाल भंडारा है। संस्था द्वारा हर वर्ष यह भंडारा लगाया जाता है और आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

शिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके तहत शहर के विभिन्न नाकों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जो कांवड़ियों पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगे हैं शिविर
शिवरात्रि के मद्देनजर शहर में ढांड रोड स्थित शिव मंदिर, चंदाना गेट स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित केवल 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर कांवड़ियों के आराम व उनके खानपान के लिए भंडारा रूपी शिविर लगाए गए हैं।

कांवड़ बनीं आकर्षण का केंद्र
शहर में लगे विभिन्न शिविरों में आने वाले कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार से लाई गई विशेष कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस दौरान कांवड़ में कोई 70 लीटर जल तो कोई रेहड़ी के चारों ओर भगवान भोले की तस्वीर लगा कांवड़ ला रहे हैं। पैदल कांवड़ लाने गए शिवभक्त जहां हरिद्वार से वापस आने लगे हैं तो वहीं डाक कांवड़ लेने वाले शिवभक्त अब हरिद्वार के लिए जाने लगे हैं। इस दौरान यह शिवभक्त कांवड़ लाने वाले वाहनों में डीजे बजाकर नाचते व झूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed