फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   70 tons of food items sent for Kumbh pilgrims

Kaithal News: कुंभ तीर्थ यात्रियों के लिए भेजी 70 टन खाद्य सामग्री

Fri, 10 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
70 tons of food items sent for Kumbh pilgrims
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रयागराज में 12 साल बाद लगने वाले कुंभ मेले के तीर्थ यात्रियों के लिए गुरु गोरख नाथ अयोध्या प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट ने वीरवार को 70 टन भंडारा खाद्य सामग्री रवाना की। यह भंडारा तीन फरवरी बसंत पंचमी तक प्रयागराज कुंभ मेले में लगाया जाएगा। भंडारा सामग्री लेकर जा रहे वाहनों को भाजपा नेता व कैथल नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश गर्ग नौच व समाजसेवी बहादुर सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य श्रीराम, मोहिंद्र सैनी, सुरेंद्र गर्ग बिट्टू ने बताया कि श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में भंडारा लगाने वाली धार्मिक संस्था गुरु गोरख नाथ अयोध्या, प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट व अन्य धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से विशाल भंडारे की सामग्री रवाना की गई है। इसमें 70 टन खाद्य सामग्री सहित चार बड़े वाहनों को रवाना किया गया। लगभग 80 सेवादार भी साथ गए हैं। भंडारे में सब्जी, पुरी, कढ़ी, चावल, दाल, रोटी, हलवा, चाय, बिस्किट व जलेबी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन वितरित किए जांएगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहनों में लदे सामान के साथ 50 हलवाई भी जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 13 दिन व प्रयागराज में 25 दिनों तक भंडारा लगाया जाएगा। 12 साल बाद आने वाले इस कुंभ मेले को लेकर लोगो में बड़ी श्रद्धा और उत्साह दिखाई दे रहा है। विश्व हिंदू परिषद के पंकज के अनुरोध पर कैथल की धार्मिक संस्था गुरु गोरख नाथ अयोध्या प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट की ओर से श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में श्री राम रसोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संस्थाएं कर रहीं सहयोग ः इस भंडारे में धार्मिक संस्था गुरु गोरख नाथ अयोध्या, प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट, मां वैष्णो सेवा समिति, बर्फानी सेवा मंडल सहित अन्य धार्मिक भी सहयोग दे रही है। इन संस्थाओं से जुड़े श्रद्धालुओं चेयरमैन कैलाश भगत, सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, श्री राम, मोहिंदर सैनी, बहादुर सैनी, लीला राम सैनी, बाबू राम, शशी सैनी, संत लाल, प्रेम चंद, रमेश, माम चंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, विकास खेतरपाल, ललिल मेहता, सुरेश किछानिया, पवन, नवीन खेतरपाल, कस्तूरी लाल, कृष्ण लाल नायक, रामेश्वर, गणपत सिंह, रुलदू सैनी, संजय सैनी, सत्यनाराण गोयल, राज कुमार वर्मा, राज कुमार सैनी ने सेवाभाव के लिए लोगों का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed