फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   70 per cent fertilizer required in Rajound and Kalayat: Subhash

राजौंद और कलायत में 70 प्रतिशत खाद की जरूरत : सुभाष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
70 per cent fertilizer required in Rajound and Kalayat: Subhash
राजौंद। किसान मजदूर यूनियन के प्रवक्ता सुभाष बडसीकरी ने बताया की खाद के साथ जबरन दवाई दी जा रहे है। जिससे कृषि विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजौंद और कलायत में अभी 70 प्रतिशत खाद की जरूरत है। कृषि विभाग अधिकारी दावे करते हैं कि 90 प्रतिशत खाद किसानों तक पहुंच चुकी है। किसान नेता ने कहा की यह सरासर झूठ है। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर सरकार सोसायटी में खाद भेजने का कार्य शुरू करें, नहीं तो किसान व मजदूर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि किसान सुबह नौ से लेकर पांच शाम बजे तक लाइनों में खड़े रहने को मजबूर है पूरा दिन लाइनों में खड़े रहने के बावजूद भी किसानों को खाद नही मिल रहा। किसान कैसे लाइन में लग सकता है। क्योंकि किसान को खेत में काम करना पड़ता है। उसके पास इतना समय नहीं होता उसे समय पर खाद नहीं मिला तो किसान की फसल ग्रोथ नहीं कर पाएगी और किसान को नुकसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed