फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   69,746 challans issued in one year for violating traffic rules

Kaithal News: यातायात नियम तोड़ने के एक साल में 69,746 चालान

Sat, 17 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
69,746 challans issued in one year for violating traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बीते एक वर्ष के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। इस दौरान पुलिस ने 69 हजार 746 वाहनों के चालान किए और कुल चार करोड़ 10 लाख 31 हजार 550 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस की ओर से सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई। इस श्रेणी में 14 हजार 683 चालान किए गए। इसके अलावा ओवर स्पीड के 4,610, गलत दिशा में वाहन चलाने के 14,492, बिना सीट बेल्ट के 3,903, शराब पीकर वाहन चलाने के 605, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के 294, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने के 62 तथा नियमों की अवहेलना कर लाइन बदलने पर 3,585 चालान किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी कर लाइन बदलने के मामलों में पुलिस ने 10 प्राथमिकी भी दर्ज की हैं। वहीं बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। इस तरह की बुलेट बाइकों के 303 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एसपी

एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम कर आमजन की जान बचाना है। वर्ष 2025 में जिला पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती है और भविष्य में भी किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।


उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों की पालना कर सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाना चाहिए। एसपी उपासना ने कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed