फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   66 crore rupees approved for Pundri roads

Kaithal News: पूंडरी की सड़कों के लिए 66 करोड़ रुपये की मंजूरी

Thu, 22 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
66 crore rupees approved for Pundri roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है। पूंडरी हलके की सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ाकरण व विशेष मरम्मत के लिए 66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इसमें करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से कैथल करनाल रोड (बस्तली झाल से मुदड़ी नहर तक) का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 18 सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ाकरण व स्पेशल रिपेयर के लिए भी 14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसी प्रकार ओडीआर स्कीम के तहत भी हलके की 26 सड़कों के लिए करीब 29 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा में बनने वाली सड़कों में सलीमपुर महदूद अपरोच रोड, करोड़ा से पाई रोड, राहड़ा से बाकल, रसीना बाइपास, ट्योंठा से हाबड़ी रोड, सांच से बस्तली झाल, जड़ौला से अरनेचा, हाबड़ी से हजवाना, कौल ढांड रोड से पबनावा, बंदराना सोलूमाजरा से डेरा देशराज, फतेहपुर अपरोच रोड की स्पेशल रिपेयर की जाएगी। इसी प्रकार आहूं अपरोच रोड, पूंडरी हाबड़ी रोड से डेरा नशोरियन, बुच्ची अपरोच रोड, जडौला से थंबलबोडा, पूंडरी हाबड़ी रोड से डेरा बुटरानवाला, खेड़ी मटरवा पुल से डुलयाणी, चुहड़माजरा से फल्गु तीर्थ सड़कों का सुदृढ़ीकरण व चौड़ाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि इस स्वीकृति के बाद सड़कों के बनन से हलका सहित सभी लोगों को काफी राहत मिलेगी और बेहतर सड़कें विकास सरंचना में सबसे अहम होती हैं। जिससे सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी पूंडरी में विकास परियोजनाएं जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed