फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   65,000 duped on pretext of increasing credit card limit

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दे ठगे 65 हजार

Wed, 03 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
65,000 duped on pretext of increasing credit card limit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव नंदसिंह वाला में एक महिला के साथ क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बहाने साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने फोन पर स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर महिला को भरोसे में लिया और व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उससे निजी जानकारी हासिल कर ली। जानकारी साझा करते ही महिला के खाते से 65 हजार रुपये उड़ गए।

पीड़िता पूजा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक प्राइवेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है। कुछ दिन पहले उसे किसी अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाई जा रही है। आरोपी ने लिंक और ओटीपी भेजकर जानकारी मांगी।
विज्ञापन


जैसे ही महिला ने डिटेल साझा की, उसके खाते से 65 हजार रुपये कट गए। बाद में बैंक जाने पर उसे पता चला कि बैंक की ओर से कोई कॉल नहीं किया गया था और उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ठगे गए पैसे वापस दिलाने की मांग की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed