{"_id":"683f49f3323e4d669b08ac2e","slug":"621-assistive-devices-and-modern-prosthetic-limbs-distributed-to-the-handicapped-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662142-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिव्यांगों को बांटे 621 सहायक उपकरण, आधुनिक कृत्रिम अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिव्यांगों को बांटे 621 सहायक उपकरण, आधुनिक कृत्रिम अंग
Wed, 04 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में मंगलवार को दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त प्रीति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीसी प्रीति ने इस अवसर पर 289 दिव्यांगों को 621 सहायक उपकरण एवं आधुनिक कृत्रिम अंग वितरित किए। इसमें 69 मोटराइज्ड ति-पहिया साइकिलें, 62 तिपहिया साइकिलें, 64 श्रवण यंत्र, 31 व्हील चेयर एव अन्य आधुनिक कृत्रिम अंग शामिल रहे।
डीसी प्रीति ने कहा कि अगर जज्बा और जुनून हो तो व्यक्ति सफलता हासिल करने के लिए दिव्यांगता को भी मात दे सकता है। आज खेलों में भी दिव्यांग अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं इसलिए दिव्यांगता को अपनी कमजोरी न समझें, बल्कि हिम्मत के साथ जीवन में आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि एक दिव्यांग व्यक्ति अपने जीवन में एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही अपना जीवन यापन करने के लिए सक्षम है। वह अपने ज्ञान, कौशल एवं प्रतिभा के बल पर सफलता हासिल कर सकता है तथा देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें हौसला, सुविधा और अवसर प्रदान करवाने की जरूरत है। सरकार व जिला प्रशासन की ओर से यह कार्य बखूबी किया जा रहा है। हम दिव्यांगजनों की सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन
सरकार हर जरूरतमंद की सहायता कर रही है, उन्हें सहायक उपकरण एवं आधुनिक कृत्रिम अंग प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग जनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत नियमानुसार मासिक पेंशन भी दी जाती है। सरकार व जिला प्रशासन का लक्ष्य दिव्यांग एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के जीवन को आसान बनाना है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि गत एक से छह जनवरी 2025 तक नि:शक्त व्यक्तियों की सहायतार्थ सहायक उपकरण एवं आधुनिक कृत्रिम अंग नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के लिए एल्मिको ने माप लिए थे। मंगलवार को भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी राज्य शाखा हरियाणा चंडीगढ़ के महासचिव महेश जोगी व डीसी प्रीति ने इन्हें वितरित किया है। उन्होंने बताया कि इन उपकरण पर 54.28 लाख की राशि खर्च हुई है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुदेश कुमार, डाॅ. बीरबल दलाल, अशोक साहू, कृष्ण मलिटी इंचार्ज, श्याम बंसल समाजसेवी, चंद्रगुप्त गोयल, पवन कुमार, ललित, डाॅ. अनिल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।