फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अंतिम रविवार को सब्जी मंडी बंद रखने का लिया फैसला

अंतिम रविवार को सब्जी मंडी बंद रखने का लिया फैसला

Fri, 08 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंतिम रविवार को सब्जी मंडी बंद रखने का लिया फैसला
अंतिम रविवार को सब्जी मंडी बंद रखने का लिया फैसला
विज्ञापन

फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन चीका की एक बैठक सब्जी मंडी शेड के नीचे बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान दीपक कालड़ा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से महीने के अंतिम रविवार को सब्जी मंडी बंद रखने का फैसला किया गया।

प्रधान दीपक कालड़ा ने कहा कि महीने के आखिरी रविवार को मंडी का कोई भी आढ़ती सब्जी की न तो बोली करेगा और न ही खरीद व बेच करेगा। पिछली बैठक के दौरान सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन पर अभी तक कार्रवाई न करने पर भी विचार किया गया। दीपक कालड़ा ने प्रशासन से मांग की कि सब्जी मंडी में स्ट्रीट लाइट, शौचालय व पानी की निकासी का प्रबंध तुरंत प्रभाव से किया जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट के न होने से चोरी का डर बना रहता है। इसी प्रकार से शौचालय की व्यवस्था न होने से सब्जी लेकर आने वाले किसान व अन्य लोगों को भारी दिक्कत होती है। बैठक के दौरान सब्जी में एक एक चौकीदार रखने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर वासुदेव, श्रवण खट्टर, कुलबीर सिंह, राम लाल, जीतपुरी, प्रदीप, सतबीर, प्रवीन शर्मा, रामपाल, शेरा, राज, केवल चंद, सुनिल, सतपाल, पाली, कृष्ण कुमार, सतीश, सोनू कालड़ा, दिवान चंद, राम, कुमार, जय भगवान व पवन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed