{"_id":"5c5340b5bdec225eb27aa077","slug":"61548959925-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली के बीचों बीच टूटी पुलिया लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली के बीचों बीच टूटी पुलिया लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली के बीचों बीच टूटी पुलिया लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूूरो
कलायत। सजूमा रोड से वार्ड नंबर 2 व 6 को जोड़ने वाली मुख्य गली के बीचों बीच टूटी पुलिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है।
रामुकमार राणा, सतीश, ओमपाल, पवन कुमार, सतपाल आदी ने बताया कि सजूमा रोड से मेन गली में मुड़ते ही सड़क के किनारे कुछ वर्ष पहले नाला बनाया गया था। इस नाले पर गली के बीचों बीच स्लैब इस तरह से टूटी है कि उसमें पशु व इंसान लगातार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। इस बारे में वे उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। रामकुमार राणा ने कहा कि इस क्षेत्र में अधिकांश तौर पर पशुपालक किसान रहते हैं जिसके कारण से पशुओं व कृषि वाहनों का आना जाना लगातार रहता है। प्रति दिन हजारों लोग इस गली से गुजरते हैं जिनमें से हर रोज कोई न कोई दुर्घटना होती ही रहती है। सतीश कुमार ने कहा कि नाले नियम कायदों को ताक पर रख कर बनाए गए थे। जिस समय इन नालों का निर्माण शुरू हुआ लोगों ने निर्माण कार्य व लेवल पर आपत्ति दर्ज करवाई थी जिस पर विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। आज हालात ऐसे हैं कि नालों का लेवल ठीक न होने के कारण गंदा पानी नालों में से रिसाव होकर बाहर जमा रहता है जिसके कारण से गंदगी कभी समाप्त ही नहीं होती।
नगरपालिका अध्यक्ष रजनी राणा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं था। इन नालों के मरम्मत व देखभाल का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना नगरपालिका कार्यकारिणी का दायित्व है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका दो दिन के भीतर ही टूटी पुलिया को बनवा देगी।