{"_id":"5c0184cdbdec2241cb56ab8d","slug":"61543603405-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक आज देंगे विभाग की योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक आज देंगे विभाग की योजनाओं की जानकारी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक आज देंगे विभाग की योजनाओं की जानकारी
31 दिसंबर तक उठाएं बिजली बिल माफी योजना का लाभ
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पूंडरी डिविजन के अधीक्षक अभियंता सोमबीर ने बताया कि उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के मुख्य प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर एक दिसंबर को सुबह 11 बजे हनुमान वाटिका में आयोजित होने वाले सरपंच सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि शत्रुजीत कपूर द्वारा इस सम्मेलन में निगमों द्वारा क्रियान्वित की जा रही बिजली बिल निपटान योजना 2018 के संदर्भ में जानकारी देंगे तथा लोगों को सरकार द्वारा बिजली के दामों में की गई कमी के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली बिल निपटान योजना 2018 के तहत भाना निवासी संजय की 9 लाख 17 हजार 408 के बकाया बिल की एवज में 1344 रुपये जमा करवाकर अन्य राशि को माफ कर दिया गया है। यह योजना 31 दिसंबर 2018 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारक एक किलोवॉट स्वीकृत लोड तक मात्र 1344 रुपये जमा करवाकर अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकता है, ऐसा करने पर उसकी शेष राशि माफ कर दी जाएगी। उपभोक्ता द्वारा इस राशि का भुगतान किस्तों में भी किया जा सकता है। बीपीएल राशन कार्ड धारकों को छोड़कर अन्य उपभोक्ता एक किलोवॉट के लिए 1344 रुपये प्रति वर्ष की दर से अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद उनकी शेष राशि माफ कर दी जाएगी।