फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राजकीय कन्या स्कूल में स्टाफ नहीं हुआ पूरा तो 16 जुलाई को अभिभवक लगाएंगे ताला

राजकीय कन्या स्कूल में स्टाफ नहीं हुआ पूरा तो 16 जुलाई को अभिभवक लगाएंगे ताला

Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल में स्टाफ नहीं हुआ पूरा तो 16 जुलाई को अभिभवक लगाएंगे ताला
राजकीय कन्या स्कूल में स्टाफ नहीं हुआ पूरा तो 16 जुलाई को अभिभवक लगाएंगे ताला
विज्ञापन

फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। राजकीय कन्या स्कूल में स्टाफ की कमी को लेकर नगर के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अगर लड़कियों के स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा 16 जुलाई तक स्टाफ पूरा नहीं किया गया तो स्कूल को ताला लगा दिया जाएगा। बैठक में काका राणा,पवन जैलदार, कुलदीप फौजी सहित कई लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि लड़कियों की पढ़ाई राम भरोसे रह गई है। स्कूल में स्टाफ की भारी कमी है इससे लड़कियों की पढ़ाई प्रभावित हो कर रह गई है। बार.बार शिक्षा विभाग को अवगत करवाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर 16 जुलाई तक भी शिक्षा विभाग ने स्कूल में स्टाफ पूरा नहीं किया तो मजबूरन उन्हें स्कूल को ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस दौरान नगर के कई गणमान्य लोगों ने लड़कियों की पढाई को लेकर जहां चिंता व्यक्त की वहीं लोगों ने कहा कि लड़कियों की पड़ाई को देखते हुए सरकार को यहां स्टाफ की पूर्ति पूरी करनी चाहिए। लोगों ने कहां की एक और प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी और बेटियों की शिक्षा के लिए किसी भी स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा नहीं कर रही है। इससे लड़कियों की पढ़ाई का यह नारा केवल कागजों में सिमटता नजर आ रहा है। बता दें कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में पिछले लंबे समय से स्टाफ की कमी चल रही है। लेकिन शिक्षा विभाग इस और लबी तान कर सोया हुआ है। जिससे अभिभावक लड़कियों की पढ़ाई को लेकर काफ ी चिंतित हैं। क्योंकि यहां न तो कन्या कालेज है जहां लड़कियों को पढ़ाई के लिए भेज सके। इस स्कूल के भरोसे आसपास के कई गांव की लड़कियां भी निर्भर हैं जिनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed