फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दिन में हुआ रात जैसा मौसम, आधे घंटे तक छाया रहा अंधेरा

दिन में हुआ रात जैसा मौसम, आधे घंटे तक छाया रहा अंधेरा

Wed, 02 May 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दिन में हुआ रात जैसा मौसम, आधे घंटे तक छाया रहा अंधेरा
दिन में हुआ रात जैसा मौसम, आधे घंटे तक छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन

काली घटा के साथ तेज तुफान, बच्चों को स्कूल से लौटते हुए हुई परेशानी
करीब आधे घंटे तक हुई बारिश
फोटो संख्या-6, 7, 8, 9, 10 व 11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार दोपहर को अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद दिन में ही अंधेरा छा गया। अंधेरा इतना ज्यादा था कि लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइटें ऑन थी। साथ ही तेज तुफान के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक बारिश के चलते लोगों को गर्मी में बड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को दोपहर के समय अचानक आसमान में बादल छा गए। करीब दो बजे तक काली घटा छा गई। साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। आधे घंटे तक रेतभरी आंधी चलीं। इसके साथ ही घोर काली घटा के कारण दिन में ही अंधेरा हो गया। लोगों को सडक़ों पर वाहनों की लाइटें जलानीं पड़ीं। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जो लगभग आधे घंटे तक जारी रही। बारिश, अंधड़ व अंधेरे के चलते दोपहर के समय स्कूल से वापिस लौट रहे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सडक़ों पर पैदल जा रहे बच्चों के साथ-साथ स्कूल वैन व बसों को भी रोकना पड़ा। साथ ही बस अड्डे पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बारिश से बचने के लिए भागते नजर आए।
विज्ञापन

अंधड़ से टीन-टप्पर उड़े:-तेज अंधड़ के बीच शहर में दुकानों के बाहर लगाए गए व रखे गए टीन-टप्पर व प्रचार सामग्री उड़ गई। पेड़-पौधों की टहनियां व तने टूटकर सड़कों पर आ गिरे। कई जगह लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में भरा पानी, गेहूं भीगा:-अनाज मंडी में बारिश के कारण गेहूं के कट्टे भीग गए। डीसी के आदेशों के बावजूद मंडी में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। यहां 6 लाख से अधिक गेहूं के कट्टे रखे हुए हैं। जो उठान की बाट जोह रहे हैं। कई जगह मंडी में पानी भरा हुआ दिखाई दिया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि मंडी में अभी उठान चल रहा है। लगभग 6 लाख कट़्टों का उठान बाकि है। बारिश से गेहूं भीग गया है। लेकिन जो पानी एकत्रित हुआ था, वह कुछ देर बार निकल गया।
गर्मी से मिली राहत:-बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। शाम 5 बजे के बाद लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। लोग काफी संख्या में पार्कों में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed