{"_id":"5aa420994f1c1b68248b47df","slug":"61520705689-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को भी जारी रहा आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को भी जारी रहा आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीटू ग्रुप आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन का धरना शनिवार को लघु सचिवालय में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता राजबाला जाखौली ने की। मंच का संचालन नीतू राजौंद ने किया। राजबाला जाखौली ने बताया कि स्टेट कमेटी को बातचीत के लिए मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में शनिवार को बुलाया। जिसमें स्टेट कमेटी की तरफ से राज्य महासचिव शकुंतला ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि हमारी कमेटी की बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्हें अठारह हजार रुपये वेतन दिया जाए। उन्होंने बताया कि शहरी केंद्रों के लिए छह हजार रुपये व ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए तीन हजार रुपये किराया दिया जाए। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नही करती तब तक धरना जारी रहेेगा। किसान नेता महेंद्र सिंह व अध्यापक संघ के नेता सतबीर गोयत ने समर्थन दिया। इस मौके पर राजबाला जाखौली, नीतू राजौंद, महेंद्र सिंह, सतबीर गोयत मौजूद रहे।
जगमति गुट ने शाम को किया धरना खत्म करने का एलान
कैथल। जगमति ग्रुप आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर का 27वें दिन लघु सचिवालय में धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता कमला दयौरा ने की। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्टेट कमेटी को मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया है। स्टेट कमेटी की तरफ से राज्य कोषाध्यक्ष संतरो प्यौदा ने भाग लिया।
दिन में ही मना लिया जश्र, शाम को लिया धरना वापिस : धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्करों को कहीं से सूचना मिली कि उनकी मांगों को सरकार ने मान लिया है। वर्करो और हेल्परों में खुशी की लहर दौड़ गई। परंतु कुछ समय बाद पता चला कि कोई फैसला नहीं हुआ तो यह खुशी खत्म हो गई और वर्कर फिर नारेबाजी में जुट गईं। इस मौक पर गुड्डी पाबसा, ज्ञानो खरकां, राज पूंडरी, सुनीता नौच, ओमवती हरसौला, सतवती सिसला, प्रेमलता, प्रोमिला, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस गुट की ओर से शाम को संतरो प्यौदा ने कहा कि उनकी मांगों को मान लिया गया है। इसलिए वे धरना खत्म कर रही हैं। लेकिन आंदोलन खत्म नहीं किया है। दो माह तक यदि मांगें जो स्वीकृत हुई हैं, उन्हें नहीं माना गया तो वे फिर से आंदोलन करेंगी।
शनिवार को भी जारी रहा आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना
शाम को एक गुट ने कहा-चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद धरना वापस ले लिया
फोटो संख्या-2, 3 व 4