{"_id":"5a81e4664f1c1b8f268b9905","slug":"61518462054-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी
फोटो नंबर-26
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों का धरना सोमवार सातवें दिन भी जारी रहा। धरने में सेकड़ों कार्यकर्ता व सहायकों ने भाग लिया व अपनी मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। सोमवार को धरना स्थल पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राज-बाला व प्रदेश सचिव शकुंतला ने कहा की पिछले पांच माह से आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को मानदेय नही दिया गया तथा पिछले एक वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया भी नही दिया जा रहा है। इतना ही नही एक वर्ष बीत जाने पर भी वर्दी व मदर ग्रुप सदस्यों की मजदूरी नही दी जा रही है। जिला प्रधान राज-बाला ने कहा की जब तक मानदेय व अन्य लंबित मामले पर संज्ञान नही लिया जाता, तब तक खंड स्तर पर बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। इसके साथ साथ जनरल बाडी के सहयोग से कार्यकर्ता व सहायक खंड बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों के इस कदम की जिम्मेवारी पूर्ण रूप से विभाग व प्रशासन की होगी। बैठक में सभी ने राशन की आपूर्ति केंद्र पर करवाने की मांग की। इस दौरान पिंकी, कविता, कुसुम, सरोज, नीतू, ममता, अनीता, निर्मला, सुनीता सहित कार्यकर्ता व सहायक मौजूद रही।
इस बारे में खंड बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी ने संघर्षरत आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को शीघ्र ही मांगें पुरी करने का आश्वासन देकर धरना रद्द करने के लिए सहमत किया, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 16 फरवरी तक मांगे पुरी न करने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी।