फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे यशपाल मलिक

लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे यशपाल मलिक

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे यशपाल मलिक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट नेता सूबे सिंह समैण ने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए व जाट आरक्षण की मांग को मनवाने के लिए 11 फरवरी को जींद में रैली करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि वो सभी मुकद्दमों को वापस ले व जाट समेत सभी 6 बिरादरियों को जल्द आरक्षण दे। यदि सरकार ने जाट समाज के साथ समझौता किया था तो 9 महीनों से अधिक समय बीतने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा क्यों नहीं किया गया। जबकि यशपाल मलिक ने कहा था कि सरकार ने समाज कि सभी मांगें मान ली है। अब इस बात का जवाब उन्हें समाज को देना चाहिए। सच तो ये है कि सरकार द्वारा कोई बात मानी ही नहीं गई। मलिक केवल समाज के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक सरकार का एजेंट है, क्योंकि वह सरकार से बार-बार समझौते कर जाट समाज को आरक्षण के मुद्दे से भटका रहा है। चंदा इकट्ठा कर अपने निजी हित साधने में लगा हुआ है। समैण मंगलवार को सुभाष बड़सीकरी के प्रतिष्ठान पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर सुभाष बड़सीकरी, मलु बालू, बलकार ग्योंग, मनोज हरसोला, विकी, सतीश नैन सहित अन्य मौजूद रहे।

लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे यशपाल मलिक

फोटो नंबर-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed