{"_id":"5a19bfd84f1c1b87698bdd3e","slug":"61511636952-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम का कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम का कारनामा
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का कारनामा
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कारगुजारी पर गांव खेड़ी लांबा के लोगों में भारी रोष है। गांववासी ईश्वर सिंह, बलराज, पूर्व सरपंच आभेराम, रामकला, रघुबीर सिंह, जीता आदी ने बताया कि उन लोगों को इस बार जो बिजली के भारी भरकम बिल मिले हैं वे पूरी तरह से निराधार हैं। बिजली के बिलों में पुरानी युनिट तो दर्ज हैं पर उनमें नई युनिट का कालम खाली है। ईश्वर सिंह ने कहा कि जब विभाग व उपभोक्ता को यह पता ही नहीं कि उसने कितनी युनिट बिजली का उपयोग किया है तो भारी भरकम बिल देने की कसौटी क्या है। उन्होंने कहा कि पूरे गांव में सभी लोगों को चार हजार से 6 हजार रुपए के बीच में बिजली के बिल थमा दिए गए हैं जो पूरी तरह से बेमानी हैं तथा विभाग की अकर्मण्यता का नमूना है। बिलों में इस बात को कहीं मेंशन नही किया गया कि दो मास के बीच उपभोक्ता ने कितनी युनिट बिजली का उपभोग किया है तो ये भारी बिल किस आधार पर बना दिए गए। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व गांव की सामूहिक पंचायत में निर्णय हुआ था कि सभी लोग अपने घर में बिजली का मीटर लगवाएं तथा बिलों को नियमित तौर पर जमा करवाएं। तब से लेकर आज तक गांव का कोई भी व्यक्ति बिजली की चोरी नही करता तथा सही समय पर बिजली का बिल इमानदारी से भरता है। विभाग ने उन लोगों के साथ जो ज्यादती की है वे उसके विरोध में तब तक बिलों की अदायगी नहीं करेंगे जब तक समस्या का समाधान नही हो जाता।
इस बारे बिजली विभाग के उपमंडल अभियंता संदीप भरत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह कोई कंम्प्यूटर की गलती हो सकती है। सोमवार को वे सारे मामले की चैकिंग करवाएंगे तथा जहां गलती होगी उसे सुधार दिया जाएगा।
बिना नई रीडिंग के ही ग्रामीणों को बिजली विभाग ने थमाए भारी भरकम बिल
फोटो नंबर- 33