फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डेढ़ माह में 14 मौतों से सदमें लोग, दो दर्जन से अधिक बीमार

डेढ़ माह में 14 मौतों से सदमें लोग, दो दर्जन से अधिक बीमार

Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह में 14 मौतों से सदमें लोग, दो दर्जन से अधिक बीमार
डेढ़ माह में 14 मौतों से सदमे में लोग, दो दर्जन से अधिक बीमार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव सौथा में पिछले करीब डेढ़ माह में 14 लोगों की मौत से दहशत फैल गई है। हालांकि मरने वालों की मौत का अलग-अलग कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली है। बुधवार को फिर से टीम गांव का दौरा करेगी।
गांव से मिली जानकारी के अनुसार पिछले डेढ़ माह में बच्चे, बूढ़े व जवानों में से लगभग 14 लोगों की मौत हुई है। इससे लोगों में दहशत फैल गई तो डीसी व सीएमओ से मिलकर गांव में जांच करवाने की मांग की गई कि कोई गंभीर बीमारी तो नहीं। इस मांग के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव का दौरा कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले सिंह कांगथली ने बताया कि गांव सौथा में जांच करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया, जिसमें कुल 20 सदस्य शामिल थे। सभी सदस्यों ने गांव सौथा में जाकर 35 लोगों के खून के सैंपल भी लिए और उन्हें अब जांच के लिए भेजा जाएगा। इनमें उन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जो बीमार हैं या फिर जिनके घर में किसी सदस्य की मृत्यु हुई है, उनके घर के सदस्यों के रक्त के सैंपल लिए हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार शाम तक आ जाएगी। इसके साथ साथ टीम के सदस्यों ने गांव में घरों में जा कर जांच की कि कहीं पर पानी जमा तो नहीं है और साथ ही लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही कई स्थानों पर दवाई भी डाली गई। इस टीम में स्वास्थ्य केन्द्र कांगथली और गुहला के कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग कारणों से हुई मौत : गांव के सरपंच सतीश कुमार ने बताया कि गांव में पिछले डेढ़ माह में 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से कुछ लोगों के प्लेटलेट्स कम हुए और कुछ को टाइफाइड हुआ था। किसी के पेट में दर्द था और कुछ लोग बुजुर्ग थे उनकी मृत्यु हुई। रविवार वाले दिन भी गांव में एक ही दिन में चार लोगों की मौत हो गई। उनकी मांग है कि गांव में उचित स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जाए। रविवार 30 सितंबर को एक दिन में गांव में चार लोगों की मौत ने दहशत का माहौल बना दिया है। इस समय भी गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। गांव के लोगों में इस बीमारी को लेकर दहशत का माहौल है।

सरस्वती ड्रेन भी हो सकती है बीमारी का कारण : गांव के प्रमुख समाजसेवी एवं इफ्को डेलीगेट महेंद्र सिंह राणा ने बताया की छोटे से गांव में एक ही दिन में चार मौत पिछले 50 साल में भी नहीं हुई। सौथा गांव के साथ से सरस्वती ड्रेन जोकि एक गंदा नाला में तबदील हो चुकी है, भी गुजर रही है। गांव में फैली इस बीमारी का कारण सरस्वती ड्रेन भी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से ले। जिला परिषद सदस्य रवि तारावाली ने भी गांव सौथा में जा कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।


गांव सौथा में मौतों की सूचना पर गांव में टीम ने जाकर जांच की है। सभी के मरने के अलग-अलग कारण हैं। गांव से मिली रिपोर्ट के अनुसार 13 मौत हुई हैं। 4 की मौत बुखार के कारण, कुछ में आयु ज्यादा होने के कारण, एक नौ दिन के बच्चे की मौत अज्ञात कारणों से, जोगेंद्र की हृदयगति रुकने से, महिला पिंकी (32) गुर्दे खत्म होने के कारण इस तरह से सभी की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। 13 में से 7 मौत 50 साल या इससे ऊपर के लोगों की हुई है। लोगों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। विभाग द्वारा बुधवार को भी जांच की जाएगी। जो भी कारण होगा, उनका पता लगाया जाएगा। गांव में औसत मौतों की संख्या ज्यादा है।
डॉ. अशोक शर्मा, सीएमओ, कैथल


- सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा

फोटो संख्या-30 व 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed