{"_id":"59974a7b4f1c1b62228b46e8","slug":"61503087227-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद में आज फिर होगी चेयरमैन सुखविंद्र कौर व वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ के विश्वास की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद में आज फिर होगी चेयरमैन सुखविंद्र कौर व वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ के विश्वास की परीक्षा
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तय होगा, किसके हाथ लगेगी जिला परिषद की कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला परिषद की चेयरमैन सुखविंद्र कौर, वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ के विश्वास की शनिवार को फिर परीक्षा होगी। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक अब डीसी सुनीता वर्मा ने सुबह दस बजे 21 जिला पार्षदों की बैठक परिषद भवन में बुलाई है। इससे पहले हुई अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में असंतुष्ट खेमा पर्याप्त संख्या नहीं जुटा पाया था, बाद में इसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उस बैठक को ही अवैध करा दिया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने डीसी को दोबारा खुद की मौजूदगी में बैठक बुलाने का आदेश दिया था। अब दोनों गुट अपनी जीत की ताल ठोंक रहे हैं, सब ने अपनी तैयारी कर रखी है और शनिवार की बैठक को लेकर दोनों गुट अपने-अपने समर्थक पार्षदों के साथ जिले से बाहर हैं। अधिकतर पार्षदों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हैं। साथ ही दोनों गुटों का दावा है कि जीत उनकी होगी।
अप्रैल में 21 में से 14 जिला पार्षदों ने डीसी को शपथ देकर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुलाने की मांग की थी। 20 अप्रैल को एडीसी की अध्यक्षता में परिषद भवन में बैठक बुलाई गई। बताया जा रहा है कि, इसमें असंतुष्ट खेमा 14 की बजाए 13 पार्षदों का ही समर्थन जुटा पाया। इससे बैठक में सत्ता पक्ष और असंतुष्ट खेमे का कोई पार्षद ही बैठक में नहीं पहुंचा। इस पर एडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। जिसे असंतुष्ट खेमे ने हाईकोर्ट में चुनौति दी तो हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए कि डीसी स्वयं की अध्यक्षता में बैठक बुलाएं, न कि एडीसी की अध्यक्षता में।
दोनों गुटों के पार्षद घूमने के लिए निकले
दोनों गुटों के पार्षद अपने-अपने खेमे के पार्षदों को लेकर घूमने के लिए निकल गए हैं, जो सीधा शनिवार सुबह 10 बजे से पहले अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाली बैठक में ही पहुंचेंगे। वहीं यह भी चर्चा है कि सत्ता पक्ष ने असंतुष्ट खेमे में सेंध लगा दी है। सत्तापक्ष को असंतुष्ट खेमे के कई पार्षदों का समर्थन हासिल हो गया है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पारित करवाने के लिए आवश्यक दो तिहाई बहुमत न होने पर विरोधी खेमा बैठक से बाहर भी रह सकता है। साथ ही सत्ता पक्ष के पार्षद भी अपने समर्थक पार्षदों के साथ जिले से बाहर हैं तो वे भी अविश्वास प्रस्ताव गिरवाने के लिए बैठक से नदारद रह सकते हैं।
विज्ञापन
विधायक बोले- गिर जाएगा प्रस्ताव
असंतुष्ट खेमे से अंजू जागलान व भाग सिंह ने कहा कि उनके पास दो तिहाई पार्षदों का समर्थन है और हर हाल में चेयरमैन सुखविंद्र कौर और वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होगा। उन्हें 16 पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। वहीं विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। स्पष्ट बहुमत के साथ चेयरमैन और उनके समर्थक पार्षद एकजुट हैं। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संख्या बल के अभाव में अपने आप गिर जाएगा। डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि जिला परिषद भवन में सुबह 10 बजे अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में बैठक आयोजित होगी।