फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   61,000 Happy Cards made in two months, 5,665 distributed

Kaithal News: दो माह में बने 61 हजार हैप्पी कार्ड, 5665 किए वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
61,000 Happy Cards made in two months, 5,665 distributed
कैथल। जिले में हैप्पी कार्ड बनाने और वितरण का कार्य लगातार जारी है। पिछले दो माह में जिले में 61 हजार 11 नए हैप्पी कार्ड बनकर पहुंचे हैं। इनमें से 5665 कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। लाभार्थियों को फोन कॉल और संदेश भेजकर कार्ड लेने के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग के अनुसार प्रतिदिन 100 से 200 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। जिले में अब तक कुल 2 लाख 19 हजार 15 हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं जबकि 1 लाख 60 हजार 491 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से हैप्पी कार्ड योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर तक हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान लाभार्थी को हैप्पी कार्ड के साथ आधार कार्ड दिखाना भी अनिवार्य है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके बाद आचार संहिता लगने से कुछ समय तक कार्य धीमी गति से चला लेकिन बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्ड वितरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत लाभार्थी को हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये शुल्क देना होता है। इसके अतिरिक्त कार्ड की लागत 109 रुपये और वार्षिक रखरखाव शुल्क 79 रुपये सरकार की ओर से वहन किया जाता है।
अटल सेवा केंद्र या मोबाइल से करें आवेदन
परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग स्मार्ट हैप्पी कार्ड बनाया जाता है। इसके लिए लाभार्थी परिवार पहचान पत्र के आधार पर अटल सेवा केंद्र या मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकता है। कार्ड तैयार होने के बाद विभाग की ओर से लाभार्थी को फोन या संदेश के जरिये सूचना दी जाती है। इसके बाद ओटीपी सत्यापन के माध्यम से कार्ड जनरेट किया जाता है।

टीएम रोडवेज कैथल विपुल कुमार ने बताया कि पिछले दो महीनों में 61 हजार 11 कार्ड बनकर पहुंचे हैं। इनमें से 5665 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। लाभार्थियों को फोन और संदेश भेजकर कार्ड लेने के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed