{"_id":"670aec3c10c4e987a10f3467","slug":"60-feet-high-effigy-of-ravana-burnt-in-sevan-kaithal-news-c-245-1-kht1001-122504-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धू धू कर जला बुराई का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धू धू कर जला बुराई का प्रतीक
विज्ञापन
सीवन में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन
सीवन। नगर के दशहरा मैदान में दशहरा मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। दशहरा मैदान सीवन में श्री बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब की ओर से इस बार 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। सबसे पहले नगर में प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के बाद दशहरा मेला में रामा दल व रावण दल के बीच युद्ध हुआ जिसमें श्री राम ने रावण को मार गिराया। दशहरा मेला के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हलका गुहला विधायक देवेंद्र हंस ने शिरकत की। मंच संचालन मांगे राम शर्मा ने किया। विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। हम जब दशहरा पर रावण को जलाते हैं तो अपने अंदर के बुराई रूपी रावण को भी जला देना चाहिए। हमें इस मौके पर प्रण लेना चाहिए कि हम अपने समाज और देश के लिए कुछ करेंगे। बुराईयों के खात्मे से ही आगे बढ़ा जा सकता है। अभी भी हमारे देश में भ्रष्टाचार, सामाजिक बुराइयां और ऐसे ही बहुत से रावण हैं जिनका खात्मा आवश्यक है। आज भी समाज में बहुत से रावण है हमें उन्हें पहचानना है। उन्होंने दशहरा मेला के आयोजकों का धन्यवाद किया। रावण के इस पुतले को श्री बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब की ओर से आठ दिनों में तैयार किया गया। इस मौके पर नरेंद्र सैनी, अमरेंद्र खारा, गौरव वधवा, पूर्ण सैनी, प्रधान चेतन शर्मा, थाना प्रभारी नरेश कुमार, विनोद शर्मा, दर्शन सैनी, अमित सैनी, जसबीर सैनी, रवि सैनी, राजेश, बिट्टू गोल्डन, जसबीर सैनी व अन्य क्लब के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस का प्रबंध सराहनीय रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -