{"_id":"631e4c51a9336916131e2cbd","slug":"6-6-million-cheated-in-the-name-of-remitting-abroad-kaithal-news-knl120834979","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजन के नाम पर 66 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजन के नाम पर 66 लाख ठगे
विज्ञापन
गांव उरलाना के तीन युवकों से कनाडा भेजने के नाम पर 66 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों ने पहले इंस्टाग्राम पर महिला आरोपी का वीडियो देख कर एजेंट से संपर्क किया। पुलिस ने गुहला थाना में उरलाना निवासी गुरजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला हरिवंद्र कौर, सुखविंद्र व एजेंट मेहताब के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह ने बताया कि वह और उसका दोस्त कर्मजीत तथा रामथली निवासी परविंद्र वर्क वीजा पर कनाडा जाना चाहते थे। नवंबर 2021 में उसके दोस्त ने इंस्टाग्राम पर महिला आरोपी हरिवंद्र कौर की वीडियो देखी थी। उस वीडियो में आरोपी महिला ने बताया कि विदेश जाने वाले इच्छुक लोग एजेंट मेहताब से संपर्क कर सकते हैं। उसने साथ में एजेंट का मोबाइल नंबर दिया हुआ था। उन्होंने एजेंट का नंबर अपने फोन में सेव करके हैलो का मैसेज भेज दिया। तभी उनके पास अलग-अलग देशों में वर्क परमिट के लिए रेट लिस्ट आ गई। इसके बाद उनकी एजेंट से बातचीत शुरू हो गई। आरोपी एजेंट ने कहा कि आप तीनों का कनाडा का वर्क परमिट वीजा लग जाएगा। कनाडा भेजने के लिए एक व्यक्ति को 22 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को आरोपी ने तीनों को चंडीगढ़ में एक मॉल में बुलाया। वहां पर उनके कागजात ले लिए। नौ जनवरी को एजेंट ने उन्हें एक होटल में बुलाकर तीन पासपोर्ट आरोपी ने दिखाए। आरोपी ने कहा कि पूरे पैसे दे दीजिए। पासपोर्ट और वीजा दे दिए जाएंगे। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने कनाडा के लिए उनकी टिकटें बुक करवा दी, जब उन्होंने आरोपी के अलग-अलग खातों में 66 लाख रुपये भेज दिए तो दो फरवरी को तीनों टिकट रद करवा दिए। इस पर जब उन्होंने एजेंट से पैसे वापस मांगें तो आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने विदेशी नंबर से संपर्क किया और कहा कि वह मैक्सिको में है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद उन्होंने एसपी को शिकायत दी। एसपी ने गुहला थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी महिला हरिवंद्र कौर, सुखविंद्र और एजेंट मेहताब के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।