{"_id":"695c241a81df15312203d0bc","slug":"5857-lakh-will-be-spent-on-the-improvement-of-sports-stadiums-kaithal-news-c-245-1-kht1010-143233-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल स्टेडियमों के सुधार पर खर्च होंगे 58.57 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल स्टेडियमों के सुधार पर खर्च होंगे 58.57 लाख
Tue, 06 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
पाई। विधानसभा पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं में सुधार के सुदृढ़ीकरण की दिशा में पहल करते हुए विभिन्न गांवों में स्थित स्टेडियमों के विशेष मरम्मत एवं विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियमों के सुधार पर खर्च होंगे 58.57 लाख खर्च किए जाएं।
उन्होने गांव फतेहपुर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम, गांव भाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम तथा गांव हाबड़ी स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के विशेष मरम्मत कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन स्टेडियमों में किए जा रहे कार्यों से खेल परिसरों की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, जिससे खिलाड़ियों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल उन्हें बेहतर सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने की।