फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   54 lakh lost in land buying and selling

Kaithal News: जमीन खरीद-फरोख्त में 54 लाख का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
54 lakh lost in land buying and selling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में 54 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर निवासी जोगिंद्र कुमार ने बताया कि वह फतेहपुर में गेट ग्रिल का कार्य करता है। राकेश अग्रवाल नामक व्यक्ति सितंबर 2022 के पहले सप्ताह में उसके पास आया। उसने कहा कि उसे इस क्षेत्र में एसएन कास्टिंग लिमिटिड कंपनी की ब्रांच स्थापित करनी है।
विज्ञापन

इसके लिए फतेहपुर से करनाल के एरिया तक 20 एकड़ भूमि चाहिए। उसने इस बारे में मना कर दिया। इसके बाद वह पांच-छह लोगों के साथ फिर उसके पास आया। उसके कहे अनुसार उसने एक-दो जगह बात जमीन दिखाई। इसके बाद उसने कहा कि उनका मथुरा में एक प्रॉपर्टी का सौदा रद्द हुआ है। जिसने रद्द किया है वह सुशील कुमार है। उसने उक्त सुशील कुमार से उसकी बात भी करवाई। सुशील कुमार ने उसे कहा कि वे जमीन बेचते हैं। इसके सुशील कुमार व राकेश अग्रवाल की फराह जिला मथुरा में आमने सामने बैठ कर बात हुई। इसमें साढ़े सात बीघा जमीन करोड़ 40 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से बेचने की बात हुई। इकसे लिए राकेश अग्रवाल ने बतौर ब्याना एक करोड़ पांच लाख रुपये तय किया। 10 अक्तूबर 2022 को राकेश अग्रवाल ने उससे कहा कि उसके पास 64 लाख रुपये हैं। शेष 41 लाख रुपये का उसे प्रबंध करने को कहा। उसे विश्वास दिलवाया कि वह 41 लाख रुपये की राशि उसे वापस कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से मथुरा स्थित भूमि का ब्याना राशि एक करोड़ 5 लाख रुपये में उसके दोस्त नरेंद्र भाटी के हक में लिख दिया और सत्यापित करवाने के नाम पर वे ब्याना भी अपने साथ ले गए। उसने उनकी बातों पर विश्वास करके उन्हें 23 लाख 50,000, सात लाख, 16 लाख व साढ़े सात लाख अलग-अलग खातों में व 10 लाख रुपये नकद राकेश अग्रवाल व सुशील कुमार को दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में वे उसे झांसा देते रहे। इसके बाद उसके साथ झगड़ा किया। इस तरह से आरोपियों ने उसके साथ उक्त धोखाधड़ी की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed