{"_id":"69fce139cac0acac59064807","slug":"52000-rupees-were-withdrawn-from-the-account-on-the-pretext-of-converting-the-cash-voucher-into-cash-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149007-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैश वाउचर को नकद में बदलने का झांसा देकर 52 हजार रुपये खाते से निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैश वाउचर को नकद में बदलने का झांसा देकर 52 हजार रुपये खाते से निकाले
Fri, 08 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शिव कॉलोनी निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी से ठग ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताकर कैश वाउचर को नकद में बदलवाने का झांसा देकर ओटीपी हासिल कर दो क्रेडिट कार्डों से 52,914 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गली नंबर-2, शिव कॉलोनी, देवीगढ़ रोड निवासी श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके पास एसबीआई बैंक के दो क्रेडिट कार्ड हैं। एक कार्ड पत्नी ज्योति के नाम पर है। दोनों कार्ड एक ही मोबाइल नंबर से लिंक हैं। 2 मार्च को मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने नाम रवि वर्मा बताते हुए खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड मुंबई ऑफिस का कर्मचारी बताया। स्विगी के कैश वाउचर को नकद में बदलने का झांसा देकर उससे ओटीपी हासिल कर लिया। फिर दोनों कार्डों से कुल 52 हजार 914 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद