फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   52 lakh new street lights will be installed in the city

Kaithal News: शहर में 52 लाख से लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
52 lakh new street lights will be installed in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के लोगों को अब जल्द ही खराब लाइटों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। नगर परिषद की तरफ से शहर में जल्द ही 52 लाख रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटें लगाने का यह कार्य सितंबर महीने से पहले पूरा किया जाएगा। इन लाइटों को मुंबई एक एजेंसी लगाएगी।
अगस्त माह के अंत में यह लाइटें पहुंचना शुरू हो जाएंगी। इन्हें शहर के मुख्य मार्गों के साथ वार्डों में भी लगाया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड में करीब 200 लाइटों की मांग की है। स्ट्रीट लाइटों के खराब होने का मुद्दा हर बार नगर परिषद सदन की बैठक में उठाया जाता है। इस समय शहर में 12 हजार से अधिक लाइटें हैं। इसमें से 1600 से अधिक खराब हैं।
विज्ञापन

लाइटों के खराब होने के कारण सड़कों पर घना अंधेरा छाया रहता है। इस कारण राहगीरों व अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं। वहीं सड़कों पर बेसहारा गोवंश होने के कारण भी हादसे होते हैं। शहर में इस समय अर्जुन नगर, रेलवे अंडरपास, नई अनाज मंडी से राम नगर, बैंक कॉलोनी में लाइटें खराब हो चुकी हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर लाइटें खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग के निर्देश पर शहर के विकास कार्य लगातार जारी है। जल्द ही शहर में 52 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सितंबर से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed