{"_id":"62eae06bf63d150702411866","slug":"52-case-of-corona-found-in-a-day-kaithal-news-knl1167705198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में कोरोना के 52 केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में कोरोना के 52 केस मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना कुल 52 केस सामने आए हैं। दो माह से लगातार लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। जून और जुलाई महीने में 350 से अधिक केस मिल चुके हैं।
जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 188 पर पहुंच गई है। जबकि कोरोना के 22 मरीजों ने कोरोना को मात दी। संक्रमित 188 मरीजों में से 177 का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में नौ व जीएमसी पटियाला में एक मरीज दाखिल है। जिला प्रशासन ने आम जन को कोरोना संक्रमण से फैलने से रोकने के लिए सरकार की जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालन की अपील की है।
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिले में कोरोना के 14766 मरीजों में से 14206 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.23 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.88 प्रतिशत है। मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12831 में से लोग 12654 ठीक हो चुके हैं।