फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   धागे से भरे ट्राले में आग..जेसीबी से ट्राले की बॉडी काटकर बुझाई गई आग

धागे से भरे ट्राले में आग..जेसीबी से ट्राले की बॉडी काटकर बुझाई गई आग

Sun, 10 Feb 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
धागे से भरे ट्राले में आग..जेसीबी से ट्राले की बॉडी काटकर बुझाई गई आग
धागे से भरे ट्राले में आग..जेसीबी से ट्राले की बॉडी काटकर बुझाई गई आग
विज्ञापन

18 लाख से अधिक का धागा व 3 लाख से अधिक ट्रक की बॉडी का भारी नुकसान
शुक्रवार रात्रि तितरम मोड बाईपास से कैथल जींद रोड बाईपास चौक के बीच में हुई घटना, 8 दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया
फोटो संख्या-5 से 7
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इंदौर से शाहबाद में धागा ले जा रहे एक ट्राले में शुक्रवार रात्रि अचानक आग लग गई। जिस कारण उसमें भरा गया लगभग 18 लाख से अधिक कीमत का धागा जलकर खराब हो गया। आग इतनी भीषण थी कि ट्राले की बॉडी को जेसीबी की मदद से काट कर जल रहे धागे के बंडलों को बाहर निकाला। तब जाकर 8 दमकल की गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

गांव तितरम निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह इंदौर से शाहबाद के लिए धागों से भरे ट्राले को लेकर चला था। शुक्रवार रात्रि तितरम मोड से आगे कैथल की ओर आने पर पास से गुजर रहे गाड़ी चालकों ने उसे बताया कि उसके ट्राले से पीछे धुंआ निकल रहा है। उसने यहां गाड़ी रोक कर देखा तो ट्राले के अंदर जो धागा था, उसमें आग लगी हुई है। आग बीच में फैल चुकी थी। पीछे से कुछ हिस्से का माल बचा हुआ था। उसने पीछे से दरवाजा खोलकर आग से बच गए माल के कुछेक बंडलों को बाहर निकाला। साथ ही दमकल को सूचित किया। दमकल की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू किया, लेकिन बीच में पानी ना पहुंचने के चलते आग बढ़ती ही चली गई। जिस पर उसने जेसीबी मंगवाकर ट्राले की बॉडी कटवाई। इसके बाद इसमें भरे हुए धागे के बंडल बाहर गिर गए। जिसमें भयंकर आग लगी हुई थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद 8 गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण धागों के बीच आपसी घर्षण से पैदा हुई चिंगारी हो सकती है। उसने बताया कि मामले की सूचना रात को ही पुलिस को दे दी गई थी। आग से 18 लाख रुपये से अधिक का धागा जला है। साथ ही ट्राले का करीब 3 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed