फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गायों की मूंह खुर बीमारी पर दवाई न देने से गौभक्तों में डाक्टर के खिलाफ रोष

गायों की मूंह खुर बीमारी पर दवाई न देने से गौभक्तों में डाक्टर के खिलाफ रोष

Wed, 16 Jan 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
गायों की मूंह खुर बीमारी पर दवाई न देने से गौभक्तों में डाक्टर के खिलाफ रोष
बीमार गायों को दवा न देने पर डॉक्टर के खिलाफ रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। जय राम आदर्श गोशाला पूंडरी की गायों में फैली मुंह व खुर की बीमारी का इलाज न होने पर गोभक्तों में पशु चिकित्सकों के खिलाफ रोष है। गोशाला प्रबंधक कमेटी के सदस्य कर्मबीर, रामसिंह, रामप्रकाश, सुरेश कुमार, प्रकाश, विजय व महाबीर ने बताया कि गोशाला की कई गायों में बीमारी के लक्षण दिखाई दिए तो इसकी सूचना 14 जनवरी को सुबह 10 बजे सरकारी पशु अस्पताल के डॉक्टर पंकज को दी। उन्होंने गोशाला में निरीक्षण करने के बाद कहा कि गायों में बीमारी आई हुई, ऐसे गायों को अलग कर दो वे उनका इलाज करते हैं। गोशाला कर्मचारियों ने तुरंत 30-35 ऐसी गायों को अलग कर दिया। इसके बाद शाम तक भी कोई चिकित्सक नहीं आया। अगले दिन भी कोई डॉक्टर नहीं आया तो उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर से गायों का इलाज करवाया। बुधवार को अस्पताल का कर्मचारी वेदप्रकाश आया और उसने कहा कि पशुओं को एंटीवायोटिक व पेन किलर के इंजेक्शन लगाये जाने हैं, जो उनके पास नहीं है। यह कहकर वो भी चला गया। डॉक्टर व कर्मचारियों का यह व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने इसकी शिकायत हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य अमित बंसल से भी की है। गोशाला के पशुओं में ये बीमारी निरंतर बढ़ रही है।

सरकारी अस्पताल के पशु चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में उन्होंने मुंह व खुर बीमारी के लिए गोशाला के सभी पशुओं को वैक्सीन दी थी और अब छह माह तक ये वैक्सीन दोबारा नहीं दी जा सकती है। उन्होंने प्रबंधक समिति के सदस्यों को कहा था कि जो भी गोशाला में नये पशु आते हैं। उन्हें अलग रखा जाये और वैक्सीन करवाई जाये, लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने खुद निरीक्षण करके सलाह दी है कि ऐसे पशुओं को अलग रखा जाये अब उन्हें ये पता लगाना मुश्किल है कि पहले किसको वैक्सीन दी जा चुकी है और किसे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed