{"_id":"5c2faf52bdec2256f74c5177","slug":"51546628946-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ इंजीनियर ने लगाई अधिकारियों को फटकार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ इंजीनियर ने लगाई अधिकारियों को फटकार...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ इंजीनियर ने लगाई अधिकारियों को फटकार
कहा-15 दिन में शहर में सीवरेज के ढक्कन ठीक करें अधिकारी
सोमवार से शहर में दो शिफ्टों में काम करना शुरू कर देगी मशीन
फोन ना उठाने पर भी लगाई फटकार, कहा-व्यस्त सभी रहते हैं, लेकिन सरकारी सेवा में रहते हुए लोगों की बात सुनना जरुरी
फोटो संख्या-50
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में पार्षदों द्वारा दो दिनों से जल भवन में दिए जा रहे धरने के बाद शुक्रवार देर रात्रि जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर केके वर्मा कैथल पहुंचे। उन्होंने पार्षदों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि अधिकारी या कर्मचारी सरकारी सेवा में हैं तो उन्हें लोगों की बात सुननी पड़ेगी और उसका यथासंभव समाधान करें। अपने काम के प्रति जवाबदेह बनें।
करीब 9 बजे केके वर्मा लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह पहुंचे। जहां उन्होंने पहले पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमें विनोद सोनी, काला सांघन, नरेश कुमार, संजय गर्ग, प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, वरुण मित्तल के साथ बैठक की। जिसमें पार्षदों ने कहा कि अधिकारी उनके फोन नहीं उठाते। शहर में कई वार्डों में सीवरेज बंद पड़े हुए हैं। पार्षद बार-बार अपनी शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं। अधिकारी फंड ना होने का रोना रोते हैं। मशीनें खराब पड़ी हैं। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने सभी अधिकारियों को बुलाया। जिसमें एसई देवी लाल, एक्सईएन वीके गुप्ता सहित सभी जेई बैठक में पहुंचे। चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों की बात सुनने के बाद सभी पार्षदों को कहा कि सोमवार से शहर में मशीन के माध्यम से सीवरेज सफाई का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद 15 दिनों के भीतर-भीतर सारे मेन होल जो खुले पड़े हैं, उबड़-खाबड़ हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। विभाग के पास फंड आदि की कमी की जो बात सामने आ रही है, उसके संबंध में समाधान निकाला जाएगा। पार्षद अपना धरना समाप्त कर दें। इसके बाद पार्षदों ने भी अपना धरना समाप्त करने का आश्वासन दे दिया।
चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पार्षद हो या कोई अन्य व्यक्ति। यदि अपनी समस्या उन्हें बताता है तो उसकी बात सुनीं जाए। व्यस्त सभी रहते हैं, लेकिन कर्मचारी या अधिकारी जो सरकारी सेवा में है, उसे लोगों की समस्याएं सुननी पड़ेंगी। तभी वे उनका समाधान कर सकेंगे।