फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर लड्डु बांट मनाई खुशी

नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर लड्डु बांट मनाई खुशी

Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर लड्डु बांट मनाई खुशी
नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर लड्डु बांट मनाई खुशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। प्रदेश के पांच शहरों में नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास स्थान पर इकट्ठे हुए और लड्डु बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक कुलवंत बाजीगर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि प्रदेश के चारों कोनों में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराया है, जिसने तय कर दिया है कि आने वाले 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से जीत होगी और विपक्षी पार्टियों के नेता चारों खाने चित हो जाएंगे। भाजपा नेता जगमाल राणा ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव की जीत ने बता दिया कि प्रदेश में बीजेपी की लहर हैं और जनता मुख्यमंत्री के किए गए विकास के कार्यों और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से संतुष्ट हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत बाजीगर, जंगीर सिंह, वाइस चेयरमैन सत्प्रकाश गर्ग, सुरता राम शर्मा, निर्भय औलख, शमशेर सिंह शेरू, गगन कंबोज, नरेश चहल, रजनीश गुप्ता, महामंत्री दिनेश शर्मा, वेद कंबोज, जसविंदर जोसन, वैसाखी राम कश्यप, सुखी राम जांगड़ा, अमरीक विर्क, जगदीश, रतन चौहान, सुनील मैंगड़ा, कुलदीप माजरा, कर्मा प्रजापत, सरपंच नाजर सिंह, दविंद्र सिंह, नायब हरिगढ़ भी मौजूद रहे।
सीवन में भी बांटे लड्डु
सीवन। मेयर के चुनावों में सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होने पर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीवन में लड्डु बांट कर खुशी का इजहार किया। जिला संयोजक स्वच्छ भारत यजुविन्द्र राणा व एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र हंस ने बताया कि भाजपा के मेयर पद के सभी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है इसका मतलब साफ है कि जनता भाजपा की नीतियों से खुश है और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकास कार्यों को वोट दिया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महावीर राणा, रवि राणा ककहेड़ी, विजय गोस्वामी, रमेश पुनिया, संदीप सैनी, अमन, राम निवास सैनी, कपिल शर्मा खेड़ी, मंगल राणा व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी
सीवन। प्रदेश में नगर निगम के 5 मेयर पद के चुनावों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। अब विपक्ष को पता चल गया है कि वह कितने पानी में है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी व लोकप्रियता के कारण ही भाजपा को मेयर पद के 5 सीटों पर जीत मिली है व विपक्ष का सुपड़ा साफ हो गया है। उक्त शब्द भाजपपा की जिला उपाध्यक्षा शैली मुंजाल सीवन ने करनाल में मेयर पद की भाजपा उम्मीदवार रेणु बाला गुप्ता की जीत के बाद करनाल से सीवन आकर पत्रकारों से बात करते हुए कहे। शैली मुंजाल ने पिछले 5 दिनों से करनाल में भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता के पक्ष में जमकर प्रचार किया। शैली ने कहा कि 2019 में भाजपा पार्टी देश व प्रदेश में फिर से सता में आएगी व विपक्ष के हाथ अब कि बार भी कुछ हाथ लगने वाला नही है। इस अवसर पर उनके साथ विक्रम मुंजाल अंकुर, मनोज कथूरिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed