फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एसपी ने मांगा सीएम से चिप घोटाले में जांच के लिए 8 दिन का समय

एसपी ने मांगा सीएम से चिप घोटाले में जांच के लिए 8 दिन का समय

Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने मांगा सीएम से चिप घोटाले में जांच के लिए 8 दिन का समय
एसपी ने मांगा सीएम से चिप घोटाले में जांच के लिए 8 दिन का समय
विज्ञापन

किसान संघ के नेताओं ने सीएम से मुलाकात कर सिविल प्रशासन की मदद से की निष्पक्ष जांच की मांग
मिल के एमडी के तबादले की भी मांग रखी, किसान नेताओं का दावा, सीएम ने तबादले को दी मंजूरी
फोटो संख्या-47
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। किसान संघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर शुगर मिल चिप घोटाले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही हरियाणा में 3164 करोड़ के घाटे को घोटाला बताते हुए इसकी भी जांच करवाए जाने की मांग रखी। साथ ही मिल के एमडी के तबादले की मांग रखी। किसान संघ के नेता रणदीप आर्य फरल व गुल्तान सिंह नैना ने बताया कि उन्होंने कोयल काम्पलेक्स में वीरवार सांय सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की और शुगर मिल में चल रही गड़बडिय़ों में जांच की मांग की। जिसमें सबसे हपले सहकारी चीनी मिलों में 3164 करोड़ के घाटे की जांच की मांग की। जो घाटा नहीं बड़ा घोटाला है। मिल में मिले चिप के मामले में जांच नहीं हो पा रही। मिल प्रशासन ने खाना पूर्ती करते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई, जबकि जिम्मेवार अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहने को एसआईटी गठित की गई है। लेकिन उन्हें आशंका है कि एमडी शुगर मिल अब इस जांच को प्रभावित करने व दबाव बनाने के लिए किसान व कर्मचारियों पर दबाव डाल रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि अधिकारियों ने कई कर्मचारियों को आवाज उठाने पर चार्जशीट भी किया है। इसीलिए इस चिप घोटाले की निष्पक्ष जांच की जाए। रणदीप आर्य ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से एमडी के तबादले व निष्पक्ष जांच की मांग रखी। जिस पर सीएम ने तुरंत एसपी को बुलाकर पूछा कि कितने दिन में यह जांच पूरी हो जाएगी तो एसपी ने 8 दिन का समय देने की बात कही। साथ ही सीएम ने एमडी के तबादले को मौखिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed