फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बेसहारा सांड के मारने से फरल में एक व्यक्ति की मौत

बेसहारा सांड के मारने से फरल में एक व्यक्ति की मौत

Sat, 03 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बेसहारा सांड के मारने से फरल में एक व्यक्ति की मौत
सांड की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पूंडरी। गांव फरल में सांड ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वासी श्यामलाल (69) वीरवार शाम को 6 बजे अपने घर से ढांड-पूंडरी रोड पर घूमने के लिये गया तो सड़क पर खड़े सांड ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह ऊपर उछलकर जमीन पर गिरा जिससे उसकी पसलियां टूट गई। आसपास के लोगों ने सांड को लाठी डंडों से वहां से खदेड़ा। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गये। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व भी इसी सांड ने कई लोगों को घायल कर दिया है। कई दिन पहले ग्रामीण करतारा राम को भी टक्कर मारी थी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांववासी श्रीपाल, जयप्रकाश, वेदप्रकाश, जयदेव, भजनलाल, रमेश कुमार, रूकमा व राजेश ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासन व गांव पंचायत से मांग की कि इन बेसहारा पशुओं को गोशाला में छोड़ा जाए। जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed