फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हेलमेट साथ लेकर तो चलना मंजूर लेकिन पहनना नहीं

हेलमेट साथ लेकर तो चलना मंजूर लेकिन पहनना नहीं

Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट साथ लेकर तो चलना मंजूर लेकिन पहनना नहीं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सड़क सुरक्षा के नियमों में हमें हेलमेट पहनने की शिक्षा दी जाती है। ताकि दुघर्टना होने पर हमारी जन बच सके। इस पर कुछ लोग जागरूक तो हो जाते हैं। लेकिन यह जागरूकता हेलमेट को डालने की नहीं बल्कि साथ लेकर चलने की होती है। यह केवल इसलिए किया जाता है कि अगर रास्ते में कही चालान काट रहे पुलिस कर्मचारी दिखे तो उनसे बचने के लिए हेलमेट पहन लें। पुलिस से बचने के बाद इसे तुरंत उतार दिया जाता है। जिससे हादसे में जान की हानि की संभावनाएं बनीं रहती हैं।
सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी : प्रोफेसर ऋचा लांग्यान ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण करने वाले युवक व युवतियों को हेलमेट पहनना बोझ लगता है। जबकि उनकी सोच ऐसी न होकर हेलमेट को अपनी सुरक्षा समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ युवा हेलमेट साथ तो रखते हैं लेकिन वह हेलमेट को नहीं पहनते हैं। उन्हें ऐसा न कर अपनी सुरक्षा पर सोचना चाहिए।
विज्ञापन

हेलमेट दुर्घटना में संजीवनी : प्रोफेसर विनय सिंघल ने कहा कि हेलमेट पहनना ड्राइविंग के समय एक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए हमें इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह हमारे लिए दुर्घटना में संजीवनी तक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन नहीं बर्दाश्त : यातायात पुलिस प्रभारी मनदीप सिंह ने कहा कि यदि कोई दो पहिया वाहन चालक ड्राइविंग के समय हाथ में हेलमेट लेकर चलता है तो उसका भी चालान किया जाता है। इस पर वह हेलमेट साथ में रखने की बात करता है उसकी बिल्कुल भी नहीं सुनी जाती। साथ ही चालकों को पुलिस द्वारा समय समय पर जागरूक किया जाता है।


हेलमेट साथ लेकर तो चलना मंजूर लेकिन पहनना नहीं
पुलिस को देखा तो चालान से बचने के लिए पहन लिया हेलमेट
हाइवे पर हेलमेट पहनने को समझते है बोझ
फोटो नंबर-34 से 37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed