{"_id":"5a1080924f1c1b6d548bddf2","slug":"51511030930-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी बीएंडआर फील्ड स्टाफ एसोसिएशन का 17वां त्रैमासिक राज्य स मेलन आयोंजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर फील्ड स्टाफ एसोसिएशन का 17वां त्रैमासिक राज्य स मेलन आयोंजित
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश शर्मा बने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर फील्ड स्टाफ एसोसिएशन के राज्य प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में शनिवार को हरियाणा पीडब्ल्यूडी बी एंड आर फील्ड स्टाफ एसोसिएशन का 17वां त्रैमासिक राज्य सम्मेलन पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रांगण में हुआ । इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश के कर्मचरियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों से प्रतिनिधि पहुंचे। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मबीर सिंह फौगाट के मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया के बाद राज्य की कार्यकारिणी का गठन भी किया। मुख्यातिथि ने कहा कि आज के समय मिनिस्ट्रियल स्टाफ और तमाम तरह के विभागों के कर्मचारियों के सामने सरकारी विभागों को बचाने की लड़ाई सबसे बड़ी है। क्योंकि भाजपा की सरकार किसी तरह की भर्ती करने के इरादे से काम नहीं कर रही। पूरे राज्य के हर विभाग में बढ़ी संख्या में पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद पद नहीं भरे जा रहे। प्रदेश का युवा शिक्षित होने के बाद बेरोजगारी और शोषण की मार झेल रहे हैं।
सम्मेलन में महासचिव की रिपोर्ट का लेखा जोखा रखने के बाद उसे बहस के लिए रखा गया, जिस पर बहस होने के बाद उसे सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों ने पास किया। कार्यक्रम के अंत में मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव सतीश सेठी, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव शिवचरण, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान महेन्द्र प्रताप गुलिया और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कैथल के प्रधान जसबीर सिंह और सचिव जरनैल सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहते हुए चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाई। जिसमें सर्वसम्मति से राज्य प्रधान सतीश शर्मा कैथल, राज्य महासचिव पद पर अमित शर्मा अंबाला, राज्य कोषाध्यक्ष पूर्णमल हिसार को चुना गया। इसके अलावा ओमप्रकाश सिंहमार को उप महासचिव, बालकिशन सैनी वरिष्ठ उपप्रधान, जगदीश, जगत सिंह, दीपक को उपप्रधान, जगदीश चंद्र को सह सचिव और श्रवण कुमार व समीर को जोनल सचिव के पद पर चुना गया और कुल 16 सदस्यीय राज्य कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर फील्ड स्टाफ एसोसिएशन का 17वां त्रैमासिक राज्य सम्मेलन आयोंजित
फोटो नंबर-27,28