फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नोटबंदी को साल बीता, 2000 रुपये के नोट के छुट्टे करवाने में छूटते हैं पसीने

नोटबंदी को साल बीता, 2000 रुपये के नोट के छुट्टे करवाने में छूटते हैं पसीने

Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी को साल बीता, 2000 रुपये के नोट के छुट्टे करवाने में छूटते हैं पसीने
नोटबंदी को एक साल बीते, 2000 छुट्टे कराने में अब भी छूटते हैं पसीने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नोटबंदी को एक साल हो गए हैं, मगर इसका असर अब भी है। लोगों का कहना है कि, एक हजार रुपये के नोट की बजाय दो हजार रुपये का नया नोट आने के बाद भी छोटे-मध्यम वर्ग के दुकानदारों की समस्या कम नहीं हुई। दुकानदारों का कहना है ग्राहक की ओर से कम रुपयों की वस्तु पर दो हजार रुपयों का नोट दिए जाने से काफी परेशानी होती है। छुट्टे न होने से कई बार ग्राहक सामान लिए बिना ही लौट जाते हैं।
छुट्टे की समस्या से दिक्कत:-बुक स्टोर के दुकानदार राजीव आहुजा ने बताया कि नोटबंदी के एक वर्ष के बाद भी उनके काम में सुधार नहीं हुआ है। एक वर्ष के बाद भी छुट्टे की समस्या के कारण दिक्कत है। एक ग्राहक यदि कुछ सौ रुपये की वस्तु खरीदता है और 2000 रुपये दे दे तो उसके लिए शेष राशि की व्यवस्था करना टेढ़ी खीर हो जाती है। दिन में ऐसे एक-दो ग्राहक और आ जाएं तो इतने छोटे नोट कहां से लाएं।
विज्ञापन

व्यवस्था बदलने में लगेगा समय, धैर्य की जरूरत:-जनरल स्टोर के दुकानदार आशु ने बताया कि नो बंदी के बाद से आम जनता को परेशानी एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कम नहीं हुई है। परेशानी को दूर होने में अभी थोड़ा समय और लगेगा। इसलिए जनता को धैर्य रखना चाहिए। व्यवस्था बदलने में अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन लेन देन पर सरचार्ज हो कम:-दुकानदार गोपाल ने बताया कि नोटबंदी के बाद सरकार की ओर से ऑनलाइन पेंमेट की प्रकिया पर जोर दिया है। बाजार में नकदी के लेन देन की समस्या बरकरार है। सरकार ऑनलाइन लेन देन पर लगने वाले सरचार्ज को कम करे। जिससे ग्राहक और दुकानदार दोनों की परेशानी कम होगी।

छोटे व्यापारियों की चिल्लर की समस्या बढ़ी:-कपड़ा व्यापारी अमित कुमार ने बताया कि नोटबंदी के बाद मंदी में कोई कमी नहीं आई है। दूसरा सरकार ने जीएसटी का बोझ व्यापारी पर डाल दिया है। नोटबंदी के दौरान सरकार की ओर से दो हजार रुपये का नोट बाजार में लाने के बाद व्यापारी के लिए छुट्टे की समस्या बढ़ गई है। छोटे व्यापारी का कम रकम का व्यापार होने के कारण परेशानी होती है। सरकार को इसके समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed