फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50 sheep died from eating poisonous wheat

जहरीली गेहूं खाने से मरी 50 भेड़

Sat, 27 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत Updated Sat, 27 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
 50 sheep died from eating poisonous wheat

विज्ञापन
कलायत में करीब 50 भेड़ों की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मुआवजे को लेकर पशुपालकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसएचओ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। पशुपालक जगदीश, रमेश व भूप सिंह ने बताया कि वे लोग घुमंतू जाती से संबंध रखते हैं। वे लोग मूल रूप से गांव खारा जिला हिसार के रहने वाले हैं। घुमंतू होने के कारण वे अपनी भेड़ बकरियों को लेकर घूमते ही रहते हैं। एक माह से वे लोग कलायत के कुलवंत नगर के पीछे डेरा डाले हुए हैं। गत दिवस सुरता नगर के खाली प्लाटों में अपनी भेड़ों को चरा रहे थे।

किसी ने उन खाली प्लाटों में जहरीली दवा मिली हुई खराब गेहूं फेंकी हुई थी जिसे भेड़ों ने खा लिया। देखते ही देखते एक एक कर उनकी भेड़ों ने मरना शुरू कर दिया। कल और आज में जगदीश, रमेश व भूप सिंह की करीब 50 भेड़ें मर चुकी हैं तथा मरने का सिलसिला अभी तक जारी ही है। जगदीश ने कहा कि उन लोगों की सारी संपत्ति ही ये भेड़ें थीं जिनसे उनके परिवारों का पालन पोषण होता था। भेड़ों के मरने से उनका तो रोजगार ही समाप्त हो गया है। समाजसेवी बलजीत सिंह नायक ने कहा कि इस गेहूं के खाने से इन गरीब लोगों का भारी नुकसान हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भेड़ों के अलावा एक सूअर तथा एक गाय भी जहरीली गेहूं को खा कर मर गई है। नायक ने कहा कि इन गरीब लोगों के रोजगार का केवल ये पशु ही साधन थे जो एक एक कर मर गए हैं। उन्होंने मांग की है कि जहरीली गेहूं खाने से मरी भेड़ों का कम से कम तीन लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए तथा गेहूं को इस तरह से खुले में गिराने वाले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ज्ञापन की एक प्रति उपायुक्त कैथल, करनाल रेंज के आईजीपी व डीजीपी को भी भेज कर मुआवजा दिलवाने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed