फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50 poles and lights will be replaced on the stretch from Chungi to the Jind Road bypass at a cost of

Kaithal News: 60 लाख से चुंगी से जींद रोड बाईपास तक बदले जाएंगे 50 पोल व लाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
50 poles and lights will be replaced on the stretch from Chungi to the Jind Road bypass at a cost of
कैथल। शहर के मुख्य मार्ग चुंगी से लेकर जींद रोड बाईपास तक सफर करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले लंबे समय से अंधेरे और जर्जर व्यवस्था का दंश झेल रहे इस रूट पर जर्जर हो चुके लाइट के 50 खंभे बदले जाएंगे। इसके साथ ही इन पोल पर नई और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी जिससे पूरा रोड दूधिया रोशनी से जगमग हो उठेगा।
विज्ञापन

इस पूरी परियोजना के लिए नगर परिषद के तकनीकी विंग ने करीब 60 लाख रुपये का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेज दिया है। नगर परिषद के जेई संदीप धीमान ने बताया कि एस्टीमेट को स्वीकृति मिलते ही आगामी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से बंद थीं लाइटें
चुंगी से लेकर जींद रोड बाईपास तक का इलाका बेहद व्यस्त रहता है। इस मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है लेकिन पिछले लंबे समय से यहां लगे बिजली के पोल बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे सकते हैं। इतना ही नहीं, अधिकतर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं। इसके कारण रात होते ही इस पूरे हाईवे पर घना अंधेरा छा जाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने और आवारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे होने का डर बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों और जनता की मांग पर लगी मुहर
इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने और नए खंभे लगाने की मांग के लिए स्थानीय निवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। नगर परिषद की हाउस की बैठकों में भी यह मुद्दा कई बार गूंज चुका था। वार्ड पार्षदों ने जनता की समस्या को देखते हुए हर बैठक में अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था। पार्षदों और आम जनता के लगातार बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार नगर परिषद प्रशासन ने इस मांग पर अपनी मुहर लगा दी है। 60 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

-----------
आमजन की सुविधाओं को देखते हुए शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस रोड पर जल्द ही नई लाइटें व पोल लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।- सुरभि गर्ग, नगर परिषद की अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed