फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5 arrest in stoling diesel

पानीपत-भटिंडा तेल पाइप लाइन से डीजल चुराने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
5 arrest in stoling diesel
लगभग पौने दो माह पूर्व पानीपत-भटिंडा तेल पाइप लाइन से डीजल चुराने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 3 हजार लीटर तेल चुराना कबूला है। शातिर चोर गिरोह के सदस्य किराए के कमरे में रहकर रात के समय खेतों में सरियों की सहायता से तेल पाइप लाइन खोजते थे। सभी आरोपी पाइप के मिलने पर पाइप लाइन में फलंची लगाकर वॉल्ब की सहायता से तेल चुराते थे। आरोपियों द्वारा जिला सिरसा के कालावांली क्षेत्र में भी इसी प्रकार तेल चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनसे तेल खरीदने वाले कबाड़ियों की भी पहचान कर ली गई। तेल बेचकर प्राप्त की गई नकदी की बरामदगी और उनके कबाड़ी साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांचों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह के अनुसार थाना सिविल लाइन में 13 फरवरी को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की सूचना पर इस संबंध में केस दर्ज किया गया था, जिसमें पानीपत-भठिंडा तेल लाइन से तेल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें बताया गया कि यह वारदात कैथल माइनर के निकट अंजाम दिया गया है। यह वारदात दिनांक 10/11 फरवरी रात की बताई गई है। एसपी ने बताया कि राष्ट्र की संपत्ति से छेड़छाड़ करके चोरी करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार और उसका सगा भाई रोहित कुमार दोनों निवासी रोज एनक्लेव कालोनी जालंधर, कुलविंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी भगत सिंह कालोनी कैथल, क्रांति कुमार निवासी दाता राम पर्वा जिला गोंडा यूपी तथा संदीप कुमार निवासी संजय गांधी नगर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पांचों आरोपी कालांवाली क्षेत्र से इसी प्रकार तेल चोरी के मामले में जिला सिरसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन्होंने कैथल क्षेत्र में भी पाइप लाइन से तेल चुराना कबूल किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उनके द्वारा करीब 3 हजार लीटर तेल चुराया जा चुका था। जिसे खरीदने वाले आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई, जबकि वारदात में प्रयुक्त की गई गाड़ी पहले ही जिला सिरसा पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है। तेल बेचकर प्राप्त की गई नकदी की बरामदगी तथा चोरी शुदा संपत्ति खरीदने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी सहित व्यापक पूछताछ के लिए पांचों आरोपियों का न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed