फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5 accused apprehended; 71 bottles of country-made liquor and 5 bottles of illicitly distilled liquor seized.

Kaithal News: 5 आरोपी काबू, 71 बोतल देसी व 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
5 accused apprehended; 71 bottles of country-made liquor and 5 bottles of illicitly distilled liquor seized.
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग 5 मामलों में 5 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से कुल 71 बोतल देसी शराब और 5 बोतल हथकड़ी शराब बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पहले मामले में चौकी भागल पुलिस के एएसआई सतीश व एएसआई जसपाल कुमार की टीम की ओर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर राजगढ़ रोड सरकपुर पर नाकाबंदी कर पैदल आ रहे रताखेड़ा घड़ाम निवासी राजकुमार उर्फ राजा को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में चौकी महमूदपुर पुलिस के प्रभारी एएसआई संजय कुमार की टीम ने गांव गढ़ी नजीर से धनेठा जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक का पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल व बैग छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गया। मौके पर छोड़े गए बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 26 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस के एसआई बलवान सिंह की टीम ने अनाज मंडी कैथल क्षेत्र में दबिश देकर राम नगर गली नंबर 15 कैथल निवासी राजेश कुमार को काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में रखी 14 बोतल देसी शराब मार्का मस्ती माल्टा बरामद हुई।
विज्ञापन

चौथे मामले में चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई सलींदर की टीम ने सत्संग भवन क्योड़क के पास नाकाबंदी कर बलवंती निवासी सुखविंद्र को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में रखी 13 बोतल देसी शराब मार्का माल्टा क्लब बरामद की गई। पांचवें मामले में चौकी किठाना पुलिस के एएसआई कुलदीप की टीम ने किठाना-संडील रोड पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार किठाना निवासी खुशीराम व गांव डाहौला, जिला जींद निवासी कुलदीप को काबू किया। जांच दौरान मोटरसाइकिल पर रखी दो गत्ता पेटियों की तलाशी लेने पर 19 बोतल देसी शराब मार्का रॉयल ग्रीन बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में मामले दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed