{"_id":"646a7054d1a390321706dfa1","slug":"494-crore-embezzlement-confirmed-in-pnb-nauch-branch-money-will-be-returned-to-the-account-kaithal-news-c-18-1-128282-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीएनबी नौच शाखा में 4.94 करोड़ गबन की पुष्टि, खाते में वापस होंगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीएनबी नौच शाखा में 4.94 करोड़ गबन की पुष्टि, खाते में वापस होंगे रुपये
Mon, 22 May 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव नौच स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कर्मचारी द्वारा किए गए करोड़ों रुपये के गबन के मामले में अब बैंक अधिकारियों ने 95 शिकायतें मिलने और 4.94 करोड़ गबन की पुष्टि की है। इससे पहले बैंक में 125 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन कई शिकायतें दो-दो बार होने की बात सामने आई है।
एलडीएम सुरेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि जिस समय बैंक में गबन हुआ था, उस समय उपभोक्ताओं ने बार-बार बैंक में शिकायतें की थी। एक-एक उपभोक्ता द्वारा दो से तीन बार शिकायतें कर दी गई थीं। ऐसे में शिकायतों की संख्या तो बढ़ी ही, साथ ही राशि भी निरंतर बढ़ती रही। अब जैसे ही बैंक के कर्मचारियों ने शिकायतों को खंगाला और रिकॉर्ड चेक किया तो उपभोक्ताओं 95 शिकायतें रह गई हैं। इन शिकायतों के आधार पर बैंक में चार करोड़ 94 लाख के करीब राशि के गबन की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि नौच स्थित बैंक का कैशियर रामबीर अप्रैल माह में लोगों द्वारा बैंक में जमा करवाए गए करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में जब उपभोक्ताओं ने बैंक का घेराव किया तो अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कैशियर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कैशियर लोगों के पैसे उनके खाते में जमा न करके स्वयं रख लेता था। उन्हें रसीद भी या तो फर्जी देता था या फिर बाद में रसीद लेने की बात कहकर उन्हें घर भेज देता था। अगर कोई उपभोक्ता पैसे निकलवाने के लिए आता था तो आरोपी उनके खाते से राशि देने की बजाय स्वयं के खाते से थोड़े-बहुत रुपये निकालकर दे देता था। जांच में यह बात सामने आई कि जिन रुपयों का आरोपी ने गबन किया था, उन्हें वह ड्रीम इलेवन पर सट्टा लगाने और तीन पत्ती खेलने में गंवा दिया था। एलडीएम नंदा ने बताया कि उपभोक्ताओं की राशि उन्हें लौटाने के लिए बैंक की ओर से सभी उपभोक्ताओं की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट बैंक के उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद सभी उपभोक्ताओं के खातों में उनकी राशि डाल दी जाएगी।